Homeबिहारआरा भोजपुरशोभी डूमरा- बाढ़ के पानी में डूबे दोनो किशोरो का शव बरामद

शोभी डूमरा- बाढ़ के पानी में डूबे दोनो किशोरो का शव बरामद

Shobhi Dumra body-एनडीआरएफ की कडी मशक्कत के बाद बरामद हुआ शव

खबरे आपकी आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डूमरा स्थित फोरलेन के पास शनिवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबे दो किशोर का शव बरामद हो गया है। रविवार को एनडीआरएफ की कडी मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ। दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

पढ़े- निगरानी की टीम ने घूसखोर सीडीपीओ के साथ एक सहायिका को भी दबोचा

Shobhi Dumra body-मृतको में शोभी डूमरा गांव निवासी शंभू प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र अजय कुमार और बजरंगी साह का 14 साल का पुत्र शक्ति कुमार है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह दोनों किशोर सड़क की ओर गये थे। तभी अजय कुमार का पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में डूबने लगा।

पढ़े- बाबू भरोसा से पेट ना भरेला। सब खाए के समान खतम हो गइल बा। अब त पइसो नइखे की किनाई

इसे देख शक्ति उसे बचाने के लिये पानी मे कूद पड़ा। पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों बाढ़ के पानी में डूब गये। हादसे से गांव में हाहाकार मच गयी। ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर अपने स्तर से खोजबीन में जूट गये। पुलिस भी पहुंची और सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन दोनों किशोर का पता नहीं चल सका। बाद में एनडीआरएफ को सूचना दी गयी। एनडीआरएफ की कडी मशक्कत के बाद रविवार को दोनो शव बरामद हुआ।

पढ़े- आरा सदर अस्पताल बना अखाड़ा: दो डॉक्टरों के प्राइवेट स्टाफ में भिड़ंत

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular