HomeNewsक्राइमआरा में फांसी लगाकर नवविवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

आरा में फांसी लगाकर नवविवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

Kajal के मायकेवालो ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या करने का लगाया आरोप

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में शुक्रवार की शाम घटी घटना

खबरे आपकी आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के जमीरा रोड धरहरा गांव में शुक्रवार की शाम फांसी लगाकर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी के अनुसार मृतका जमीरा रोड धरहरा गांव निवासी अभिनाश प्रसाद उर्फ राकेश कुमार की 23 वर्षीया पत्नी Kajal काजल कुमारी है।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

इधर, कोईलवर थाना क्षेत्र के काजीचक मोहल्ला वार्ड नंबर-5 निवासी मृतका की मां मनोरमा देवी बताया की उनकी पुत्री Kajal काजल कुमारी की शादी इसी वर्ष 20 जून को टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी स्व.राजेंद्र प्रसाद के पुत्र अविनाश प्रसाद उर्फ राकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज के बकाये पैसे व गाड़ी की मांग को लेकर बराबर उसका पति व जेठानी उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। पढ़ें- राखी के दिन नाग-नागिन लेकर बहन के घर पहुंचा था भाई, नागिन ने डसा

Kajal

27 अगस्त की शाम उसके जेठ द्वारा सूचना दी गई की आपकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद वह उसके परिजन जब उसके ससुराल पहुंचे तो उन्होंने अपनी बेटी को मृत अवस्था में जमीन में लेटे देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अविनाश प्रसाद उर्फ राकेश कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद मृतका की मां मनोरमा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें- अस्पताल पहुंच सीएम नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव ने पूर्व सांसद की बीमार पत्नी का जाना हाल

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular