HomeNewsक्राइमआरा में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Vikas Yadav shot-जख्मी का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

खबरे आपकी आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला पीर बाबा मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को दो गोली मारी गई है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक मोती टोला निवासी विजय यादव का 22 वर्षीय पुत्र विकास यादव है।बताया जाता है कि आज शाम वह रौजा मोहल्ला मोड़ के समीप खड़ा था। तभी दो हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और बोला कि तुम यहां क्यों खड़ा है। इसके बाद उसने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि परिजन उसे आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

Vikas Yadav shot

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को एक गोली बाएं पैर में जांघ में लगी है। जो आर-पार हो गई है एवं दूसरी गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। वह भी आर-पार हो गई है। बाएं जांघ में गोली लगकर व आरपार होने के कारण उसकी जांघ की हड्डी फ्रैक्चर कर गया है। जिसके कारण काफी उसका खून काफी बह गया है। अभी उसकी स्थिति नाजुक है। उसे तत्काल अभी ब्लड चढ़ाया जाएगा। इसके बाद उसके डैमेज पार्ट्स को रिपेयर किया जाएगा।

 पढ़ें- राखी के दिन नाग-नागिन लेकर बहन के घर पहुंचा था भाई, नागिन ने डसा

Vikas Yadav shot-हालांकि बदमाशों ने उसे गोली क्यों मारी इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पढ़ें- अस्पताल पहुंच सीएम नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव ने पूर्व सांसद की बीमार पत्नी का जाना हाल

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular