HomeNewsकुएं में शव की सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम

कुएं में शव की सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम

Dularpur-कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत, घर में मचा कोहराम

jay kumar

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव स्थित कुएं में डूबने से मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी  67 वर्षीय दशरथ राम है।

इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि आज सुबह वह करीब 4 बजे घर से शौच के लिए घर से निकले थे। इसी बीच कुएं में गिर पड़े। जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह करीब 6 बजे जब Dularpur स्थानीय ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे। तभी उनका शव कुएं में पड़ा देखा। जिसके बाद इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक अपने एक भाई व एक बहन में छोटे थे एवं अपने मां-बाप के इकलौते चिराग थे। 

उदवंतनगर में बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत

आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर बाजार के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार ने एक बुजुर्ग जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गश्ती पर निकली उदवंतनगर पुलिस ने बाइक सवार को पकड़ लिया और उसे थाने ले आई।

जानकारी के अनुसार मृत बुजुर्ग उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर (सिकरिया टोला) निवासी स्व. बाला यादव के 65 वर्षीय पुत्र रामनाथ यादव है। वह पेशे से किसान थे। इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि वह आज शाम बाजार करने गांव से उदवंतनगर बाजार जा रहे थे। उसी दरमियान विपरीत दिशा से आ बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

पढ़ें: सबको रूला कर चला गया भोजपुर का जाबांज बेटा 

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular