Homeआरा भोजपुरबिहियायूपी पुलिस बल के जवान की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत

यूपी पुलिस बल के जवान की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत

Prakash Kumar: मृत्क पीरो थाना क्षेत्र के जमुआव गांव निवासी

jay kumar

खबरे आपकी बिहिया।भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के गौरा-चौरास्ता पथ पर सन्धौर गांव के समीप ठोकर पर एक बाईक सवार अनियंत्रित होकर गिर जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृतक ब्यक्ति पीरो थाना क्षेत्र के जमुआव गांव निवासी जय गोबिन्द राय का पुत्र प्रकाश कुमार बताया जाता है। परिचय-पत्र के अनुसार युवक उत्तर प्रदेश पुलिस बल में कार्यरत था।जिसका पोस्टिंग भदोही थाने में थी।बताया जाता है कि उक्त ब्यक्ति बहोरनपुर ओपी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी रविन्द्र ठाकुर के पुत्र राकेश ठाकुर के तिलक समारोह से सुबह लौट कर अपने गांव जा रहा था।

Prakash Kumar-गौरा-चौरास्ता पथ पर सन्धौर गांव के समीप ठोकर पर हुई घटना

Prakash Kumar 1
Prakash Kumar 1

गौरा-चौरास्ता पथ पर सन्धौर गांव के समीप ठोकर पर हुई सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकठा हो गई तथा अफरा तफरी का महौल कायम हो गया।घटना स्थल पर उपस्थित लोगों के अनुसार उक्त ब्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी।सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहिया लाया जहां चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा जा रहा है।

Bijay singh

Most Popular