HomeNewsभोजपुर जिला पार्षद के अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के लिए बढ़ी सियासी सरगर्मी

भोजपुर जिला पार्षद के अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के लिए बढ़ी सियासी सरगर्मी

Bhojpur District Councilor: अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति एवं उपाध्यक्ष का पद है सामान्य

jay kumar

नए समाहरणालय भवन के सभागार में तीन जनवरी को होगा चुनाव

खबरे आपकी बिहार: भोजपुर जिला पार्षद के अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष का चुनाव की तिथि घोषणा के साथ ही जिले में राजनितिक सरगर्मी बढ़ गयी है ! चुनाव तीन जनवरी को आरा के नए समाहरणालय भवन के सभागार में होगा ! जिला पार्षद के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है एवं उपाध्यक्ष का पद सामन्य है ! अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष आरती देवी जहां फिर एक बार अध्यक्ष बनने के लिए राजनितिक प्रभाव के साथ मैदान में है वही भाजपा से जुड़ी उदवंतनगर की नवनिर्वाचित जिला पार्षद वंदना राजवंशी और बिहिया पश्चिमी से दुबारा निर्वाचित आशा देवी के चुनाव मैदान में आने से लड़ाई रोमांचक हो गई है।

Bhojpur District Councilor: जिप उपाध्यक्ष की लड़ाई भी त्रिकोणीय

District councilor In Bhojpur
भोजपुर जिला पार्षद अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष पद के चुनावी सियासत तेज

वही जिप उपाध्यक्ष पद के लिए भी सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। उपाध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान उपाध्यक्ष फूलवंती देवी के सामने तरारी से चुनाव जीतने वाले लाल बिहारी यादव और बड़हरा पश्चिमी से विमला देवी मैदान में ताल ठोक रही हैं।इससे उपाध्यक्ष पद की लड़ाई भी अध्यक्ष के साथ रोमांचक हो गई है। पद की लड़ाई में पार्षदों के जोड़ तोड़ में माहिर निवर्तमान उपाध्यक्ष फूलवंती देवी के पति व निवर्तमान अगिआंव प्रखंड प्रमुख मुकेश कुमार सिंह चुनाव की कमान थामे हुए हैं। पिछले चुनाव में समर्थक रहें लालबिहारी यादव नराज होकर निवर्तमान उपाध्यक्ष फूलवंती देवी के लिए मुश्किल खड़ी कर दिए है। जिला पार्षद लाल बिहारी यादव उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल होकर तीसरा कोण बना रहे हैं

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular