Friday, April 26, 2024
No menu items!
HomeNewsशाहपुर पंचायत चुनाव नतीजे : मतदाताओं ने नए चेहरे को दी तरजीह

शाहपुर पंचायत चुनाव नतीजे : मतदाताओं ने नए चेहरे को दी तरजीह

Panchayat Results: परिणाम ने निवर्तमान अधिकांश प्रतिनिधियों के उड़ाए होश

खबरे आपकी बिहार: भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत 20 पंचायतों में रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद मतगणना मंगलवार को हित नारायण क्षत्रीय प्लस टू उच्च विद्यालय आरा में बने मतगणना केंद्र पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी की गई। विभिन्न पदों के 2066 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला हो गया! इनमे जिला परिषद सदस्य के 3 पद के 26 प्रत्याशी, मुखिया के 20 पद के 160 प्रत्याशी, पंचायत समिति सदस्य के 28 पद के 174 प्रत्याशी, सरपंच के 20 पद के 130 प्रत्याशी, पंच के 286 पद के 504 प्रत्याशी व वार्ड सदस्य 286 पद के 1072 प्रत्याशी थे! मतगणना केंद्र की तरफ जानेवाली सड़कों को सील कर ड्रॉप गेट बनाया गया था। जहाँ दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी। मतगणना के बाद निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया गया।

23
23

Panchayat Results: भाग- 01 और 02 से निवर्तमान महिला जिला पार्षद एवं भाग- 03 से गंगाधर जीते

शाहपुर प्रखंड में जिला परिषद की कुल तीन सीटे है सबसे पहले भाग संख्या -01 का रिजल्ट आते ही कृष्णा देवी ने अपने लगातार दूसरी जीत का परचम लहराया। अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी प्रमिला देवी को 1174 मतों से हराया। वही शाहपुर जिलापरिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या-02 से निवर्तमान जिला पार्षद मीना देवी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी किरण तिवारी को 398 मतों के अंतर से हरा कर अपनी जीत सुनिश्चित की। भाग संख्या 03 से गंगाधर पांडेय अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी कौशल कुमार सिंह को 2778 मतों के अंतर से हरा कर विजयी रहें।

Panchayat Results : विजयी मुखिया एवं प्रथम निकटम प्रत्याशी

ईश्वरपुरामानकी देवी (विजेता) 1513 वोट प्रेम कुमारी देवी 1414 वोट
करजालिला देवी (विजेता) 1403बिमलावत देवी 858
खुटहारमावती देवी (विजेता ) 2303पनपतिया देवी 902
गौरामनोज ठाकुर 1446धर्मशीला देवी 1134
झौआ बेलवनियाकांति देवी 2562गीता देवी 1169
डुमरियाकंचन देवी 1564शमा परवीन 815
देवमलपुर बहुदरीप्रभावती देवी 1230ममता देवी 1133
दामोदरपुरधर्मशीला देवी 1113लक्ष्मी देवी 915
प्रसौण्डागिरजा देवी 1265बेबी देवी 1209
बरिसवनअजय कुमार 2448 मनोज राम 1924
बहोरनपुरगीता देवी 1933अंजना देवी 1198
बिलौटीबलिराम यादव 1251मनोज कुमार ठाकुर 1134
भरौलीदिव्या मिश्रा 1337शिला देवी 1144
लछू टोलाशिवजी साह 1195माधो साह 1189
लालू के डेराजयराम साह 1403रामजी साह 1193
सेमरियाभरत जी ओझा 812बीरेंद्र नाथ ओझा 805
सरनाबीरबल सिंह 1288कमलदेव सिंह 760
सहजौलीअनीता देवी 2020सकुंति देवी 1331
सुहियासुनील सिंह 2742कुंती देवी 1610
हरिहरपुरउर्मिला देवी 2084मोतीझरिया देवी 1599
Shahpur Panchayat election Mukhiya results List
Panchayat Result Mukhiya

सबसे कम मतों से मुखिया बने शिवजी साह व् भरत जी ओझा

अंतिम चरण के तहत हुए शाहपुर पंचायत चुनाव के मतगणना के दौरान मुखिया के रिजल्ट आने के बाद अधिकतर सीटों पर पुराने मुखिया को हार का सामना करना पड़ा।सबसे कम मतों के अंतर से शिवजी साह एवं भरत जी ओझा मुखिया बने। शिवजी साह ने लक्षु टोला बरसिंघा पंचायत से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माधव साव को मात्र छह मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल किया। वही सेमरिया पंचायत से भरत जी ओझा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिरेंद्र नाथ ओझा को मात्र सात वोटों के अंतर से हरा कर जीत हासिल किया।

सास बनी मुखिया व् बहु बनी पंचायत समिति सदस्य

शाहपुर प्रखंड के प्रसौंड़ा पंचायत में सास को मुखिया और बहू को पंचायत समिति सदस्य के पद पर जीत मिली है। मुखिया में गिरजा देवी और BDC के पद पर उनकी बहू संगीता देवी ने जीत का परचम लहराया है।

Panchayat Results: विजयी सरपंच एवं प्रथम निकटम प्रत्याशी

ईश्वरपुराशकुन्तला देवी (विजेता) 789बबीता देवी 509
करजाश्रीकान्त यादव (विजेता) 1232सरदेंदु तिवारी 1026
खुटहॉपुष्पा देवी (विजेता) 2102निक्की कुमारी 1451
गौरारामावती देवी (विजेता) 814रिंकू ओझा 632
झौआ बेलवनियासंगीता देवी (विजेता) 2065रेखा देवी 1963
डुमरियॉशीला देवी (विजेता) 1204कृष्णा ठाकुर 950
देवमलपुर बहुदरीजयप्रकाश प्रसाद (विजेता) 1732हरिशंकर राम 1567
दामोदरपुरविभा देवी (विजेता) 1691सोनापति देवी 566
प्रसौण्डापरशुराम यादव (विजेता) 367उपेन्द्र कुमार मिश्रा 295
बरिसवनदीलिप कुमार (विजेता) 1683विजय वहादुर तिवारी 918
बहोरनपुरगीता देबी (विजेता) 685आशा देवी 664
बिलौटीझुना देवी (विजेता) 1032शान्ति देवी 668
भरौलीरविंद्र मिश्र (विजेता) 839महेन्द्र कुमार सिंह 627
लछु टोलाशत्रुधन चौधरी (विजेता) 1243लालबाबु साह 1231
लालू के डेरासुरेन्द्र यादव (विजेता) 1363परमशीला देवी 1120
सेमरियासंगीता देवी (विजेता) 951प्रीति देवी 889
सरनाकामख्या नारायण सिंह (विजेता) 1139शंकर राय 1106
सहजौलीहरेराम निराला (विजेता) 1797कमलेश दुसाध 884
सुहियादेवेंद्र कुमार यादव (विजेता) 1493संजय सिंह 1063
हरिहरपुररीमा देवी (विजेता) 1866फुला देवी 804
Shahpur Panchayat election sarpanch results List
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!