HomeNewsरस्सी से गला घोंट बधार में फेंका गया महिला का मिला शव

रस्सी से गला घोंट बधार में फेंका गया महिला का मिला शव

woman murdered in Dhamwal: बहोरनपुर ओपी के धमवल गांव स्थित बधार से मिला शव

jay kumar

पिता ने दहेज में बुलेट और अवैध संबंध का विरोध करने पर लगाया हत्या का आरोप 

लेकर बुलेट की मांग को लेकर गला घोट कर मारने का लगाया आरोप

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद  मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

खबरे आपकी आरा/बिहार: भोजपुर जिले के बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के धमवल गांव में रस्सी से गला घोंट एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी। उसका शव रविवार की सुबह गांव के बधार से बरामद किया गया। उसके गले में रस्सी बंधा हुआ था।

मृत विवाहिता धमवल गांव निवासी महेश गोड़ की 20 वर्षीया मधु देवी थी। मायके वाले दहेज में बुलेट की मांग और पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराया गया।

बक्सर जिले के सोंधिला निवासी विवाहिता के पिता अजय कुमार ने मधु के पति और उसकी भाभी पर गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। बताया कि उनकी बेटी मधु की शादी 2017 में हुई थी। उसके कुछ दिनों बाद से ही बुलेट बाइक की मांग की जाने लगी। इसे लेकर मधु को प्रताड़ित भी किया जा रहा था।

इस बीच शनिवार की शाम उनकी बेटी के ससुराल के ग्रामीणों द्वारा बेटी की मौत की सूचना दी गयी। उसके बाद रविवार की सुबह उसका शव गांव के ही स्थित बधार से बरामद किया गया। इधर, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

woman murdered in Dhamwal: प्रताड़ना के कारण शादी के बाद छह माह तक मायके में रही थी मधु

woman murdered in Dhamwal

पिता अजय कुमार ने बताया कि बुलेट की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों द्वारा उनकी बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी। प्रताड़ित से तंग आकर उनकी बेटी शादी के कुछ दिन बाद से ही करीब छह महीने तक मायके में ही थी। इसके बाद उसके पति दुबारा उसे लेकर चला गया। 

पिता अजय कुमार ने बताया कि मधु का पति जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ककिला गांव के डाकघर में मुंशी था। बेटी मधु ककिला गांव में किराये के मकान में अपने पति के साथ रहती थी। वहां उसके पति की भाभी भी दोनों के साथ रहती थी। उनके दामाद का अपनी भाभी के बीच अवैध संबंध भी था। उनकी बेटी इस संबंध का विरोध करती थी।

बुलेट नहीं मिलने से पहले से ही नाराज उसका पति और भाभी अवैध संबंध का विरोध करने पर पूरी तरह भड़क गये। उसी कारण शनिवार की रात रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गयी और शव बधार में फेंक दिया गया। बताया जाता है कि मधु देवी को शादी के चार साल बाद भी संतान नहीं था। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular