HomeNewsआराः दहेज में बुलेट बाइक के लिये विवाहिता की हत्या करने का...

आराः दहेज में बुलेट बाइक के लिये विवाहिता की हत्या करने का आरोप

Ara Bahiro – शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव की सोमवार की घटना

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव (Ara Bahiro) में दहेज के लिये एक विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या किये जाने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृत महिला बहिरो निवासी गौतम कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी है।

jay kumar

मायके वालों ने एसपी को आवेदन देकर लगायी कार्रवाई की गुहार

इस संबंध में प्रीति कुमारी के पिता रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के कझांई गांव निवासी उपेंद्र सिंह ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कहा है कि इसी साल मई माह में उनकी बेटी की शादी आरा के बहिरो गांव (Ara Bahiro) निवासी गौतम कुमारी के साथ हुई थी। शादी के दिन ही दहेज बुलेट बाइक की मांग की जाने लगी। शादी के दिन ही बुलेट नहीं देने पर बारात नहीं लेने की धमकी दी गयी थी। तब किसी तरह रिश्तेदारों की पहल पर बात बनी और कुछ माह में बुलेट देने की बात तय हुई। उसके बाद बारात आयी और शादी हो सकी। लेकिन शादी के बाद से ही उनकी बेटी से बुलेट की मांग की जाती रही और ताने दिये जाते रहे। इस बीच सोमवार को उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी।

Etwa Shahpur Bhojpur – शाहपुर के इटवा स्थित मध्य बिहार बैंक में हुई वारदात

Perhap Bhojpur – सहार थाना के पेरहाप पश्चिम टोला में युवक को सरेशाम गोलियों से भून डाला

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular