HomeNewsआरा-अरवल मार्ग: दर्दनाक हादसे के बाद ट्रक छोड़ चालक फरार

आरा-अरवल मार्ग: दर्दनाक हादसे के बाद ट्रक छोड़ चालक फरार

Payur Bridge Accident: बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

सहार थाना क्षेत्र के पेउर पुल के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

खबरे आपकी आरा/बिहार: आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेउर पुल के समीप शुक्रवार की शाम बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसको लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है।

Payur Bridge Accident: सेमरा गांव निवासी राजू पांडेय की मौत

Payur Bridge Accident

जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी स्व.ललन पांडेय का 40 वर्षीय पुत्र राजू पांडेय है। वह बुक पब्लिकेशन का काम करता था। इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि वह आज शाम बुक पब्लिकेशन के काम के सिलसिले से बाइक पर सवार होकर रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन जा रहा था। उसी दौरान पेउर पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पढ़ें: भोजपुर जिला पार्षद के अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के लिए बढ़ी सियासी सरगर्मी

पढ़ें: कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular