HomeNewsलावारिस मुर्दों के मसीहा बने लोगों को पूर्व विधान पार्षद ने किया...

लावारिस मुर्दों के मसीहा बने लोगों को पूर्व विधान पार्षद ने किया सम्मानित

Laldas Rai द्वारा लावारिस शव ढोने वाले एवं जलाने वालों को प्रदान किया गया कंबल

पूर्व विधान पार्षद लालदास राय की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

खबरे आपकी बिहार: आरा शहर के करमन टोला रोड स्थित लावारिस सेवा केंद्र आरा के प्रधान कार्यालय में शनिवार को लावारिस शव को ढोने वाले तथा जलाने वालों के साथ बेसहारा व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद लालदास राय ने की। कंबल पाने वालों में झूलन राम, मंजूल राम, अजय राम, मकलू राम, गिरजा पासवान, संतोष साहू, सुनिल यादव, कार्तिक सिंह, अरुण कुमार, विकास राय, बजरंगी राम, बुचन राम एवं राहुल राम आदि थे।

Laldas Rai द्वारा अन्य बेसहारा व्यक्तियों के बीच भी हुआ कंबल का वितरण

इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद लालदास राय ने कहा कि वैसे शव जिनका कोई वारिस नहीं होता। उन लावारिस शवो को ढोने एवं जलाने वाले सराहनीय कार्य करते हैं। इसीलिए उनको प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है। इसी कडी में आज लावारिस शव को ढोने व जलाने वाले एवं अन्य बेसहारा व्यक्तियों को ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पढ़ें: भोजपुर जिला पार्षद के अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के लिए बढ़ी सियासी सरगर्मी

लावारिस सेवा केन्द्र के संस्थापक डीएन सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से यह कार्यक्रम चला आ रहा है। सालोंभर लावारिस शव को ढोने वाले एवं जलाने वाले को संस्था द्वारा एक छोटा सा सम्मान दिया जाता है। ताकि उनका मनोबल उंचा रहें और वे दूसरों के लिए मिसाल बने। इसी परिपेक्ष में आज उनके बीच कंबल का वितरण किया गया। आगे भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर रामेश्वर तिवारी, पूर्व जिप सदस्य चंद्रदेव सिंह उर्फ मालिक यादव, रविशंकर मिश्रा, राम नारायण पांडेय, रामाधार सिंह सहित कई लोग मौजूद रहें।

पढ़ें: कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular