HomeNewsआरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का त्योहार

आरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का त्योहार

Christmas festival: बच्चो, नौजवानों एवं महिलाओं में दिखा उत्साह का माहौल

खबरे आपकी आरा/बिहार: आरा शहर सहित पुरे भोजपुर जिले में शनिवार को क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चे, नौजवान एवं बुजुर्गों में उत्साह दिखा। युवतियों और महिलाओं ने भी जमकर मस्ती की। शहर के रमना मैदान की स्थित द होली सेवियर चर्च सहित जिले के सभी गिरजाघरों में आज सुबह से ही क्रिसमस को लेकर भारी भीड़ उमड़ी दिखी।

Christmas festival: आरा के द होली सेवियर चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया

Christmas festival - The Holy Savior Church
The Holy Savior Church

आरा शहर के रमना मैदान स्थित द होली सेवियर चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया, प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित विभिन्न झांकियां रोशनी से सजे क्रिसमस ट्री आदि सजाई गई. लोगों ने मनोहरी झांकियों व् रोशनी से सजे क्रिसमस ट्री को अपलक निहारा और प्रार्थना की !

ईसाई सहित अन्य धर्म के लोग भी गिरजाघरों में मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते दिखे। गिरजाघरों के बाहर मेला लगा रहा। जहां मोमबत्ती, गुब्बारे, फूल, मिठाइयां, केक सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी रही। छोटे-छोटे बच्चे अपने परिजनों के साथ गुब्बारे, मिठाई, मोमबत्ती एवं फूल खरीदते दिखे।

बताया जाता है कि इसी दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। जिसको हर वर्ष दिसंबर माह के 25 तारीख को पूरे विश्व में ईसाई धर्म के लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस मनाते हैं। त्योहार के मौके पर लोग नये-नये कपड़े खरीदते हैं। मिठाइयां बांटते हैं एवं एक-दूसरे के घर जाकर लोगों को त्योहार की बधाइयां देते हैं।

आरा शहर के प्रमुख चर्चों में एक है द होली सेवियर चर्च

आरा शहर के प्रमुख चर्चो में से एक है जार्ज पंचम का द होली सेवियर चर्च। आरा शहर के हृदय स्थली वीर कुंवर सिंह मैदान (रमना मैदान ) के पश्चिमी-दक्षिणी हिस्सा के ठीक सामने अवस्थित प्राचीन द होली सेवियर चर्च, ऐतिहासिक दृष्टिकोण से यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। अपनी विशिष्ट बनावट और अति सुन्दर दिखने के कारण यह लोगों को आकर्षित करता है।

जार्ज पंचम के प्रेयर के लिए निर्माण कराया गया था द होली सेवियर चर्च

ब्रिटिश हुकूमत के समय सन् 1911 में भारत की राजधानी कोलकात्ता से दिल्ली बनायीं गयी। इंगलैड के सम्राट जार्ज पंचम को कोलकात्ता से दिल्ली जाने के क्रम में रविवार को आरा में पड़ाव व् धार्मिक प्रवृति के जार्ज पंचम के प्रेयर हेतु द होली सेवियर चर्च का निर्माण कराया गया था। कहा जाता है कि प्रेयर के दिन आरा रेलवे स्टेशन से चर्च तक रेड कारपेट बिछाया गया था। जार्ज पंचम के बाद इस चर्च में फौजी प्रेयर करते थे। कहा जाता है कि वर्तमान अश्वरोही सैन्य पुलिस मुख्यालय के पास पहले ब्रिटिश अश्वारोही फौज का कैंप था।

पढ़ें: भोजपुर जिला पार्षद के अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के लिए बढ़ी सियासी सरगर्मी

पढ़ें: कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular