Schools: गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए शाहपुर, कोईलवर एवं बड़हरा प्रखंड के प्रभावित क्षेत्रों में स्थित निम्नलिखित विद्यालयों में दिनांक 24 से 29 अगस्त 2026 तक पठन-पाठन स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।
हाइलाइट:Schools
गंगा के जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों के पांच विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित
आरा। जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देश के आलोक में जिले में गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शाहपुर, कोईलवर एवं बड़हरा प्रखंड के प्रभावित क्षेत्रों में स्थित निम्नलिखित विद्यालयों में दिनांक 24 से 29 अगस्त 2026 तक पठन-पाठन स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।
इन विद्यालयों में… प्राथमिक विद्यालय, शिवपुर, ई-आवास प्राथमिक विद्यालय, बरिसवन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ज्ञानपुर, प्राथमिक विद्यालय, जीवा राय के टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नेकनाम टोला है। उक्त अवधि में संबंधित विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य स्थगित रहेगा। सभी संबंधित प्रधानाध्यापक/प्रधान शिक्षक को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय बंद रहने की सूचना विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तक अविलंब पहुंचाना सुनिश्चित करें।
वही संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने क्षेत्र में जलस्तर एवं परिस्थितियों पर सतत निगरानी रखते हुए विभागीय निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विद्यालयों को पुनः संचालित किए जाने के संबंध में परिस्थितियों की समीक्षा के उपरांत पृथक आदेश जारी किया जाएगा।
वर्तमान में जिले में स्थिति नियंत्रण में है साथ ही, प्रभावित विद्यालयों के शिक्षकों को छात्र-शिक्षक अनुपात के अनुरूप पठन-पाठन कार्य के लिए अन्य विद्यालयों में संबद्ध करने हेतु संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विद्यालयवार वैकल्पिक व्यवस्था निम्न प्रकार होगी—
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ज्ञानपुर (कोईलवर) → मध्य विद्यालय, कायमनगर (कोईलवर)
- इंद्रा आवासीय प्राथमिक विद्यालय, बरिसवन (शाहपुर) → मध्य विद्यालय, बरिसवन (शाहपुर)
- प्राथमिक विद्यालय, शिवपुर (शाहपुर) → मध्य विद्यालय, लालू के डेरा (शाहपुर)
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नेक नामपुर (बड़हरा) → उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पंडितपुर (बड़हरा)
- प्राथमिक विद्यालय, जीवा राय के टोला (बड़हरा) → उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मनी छपरा (बड़हरा)
उक्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के पठन-पाठन की व्यवस्था संबंधित टैग किए गए विद्यालयों में की जाएगी, ताकि जलस्तर में वृद्धि की वर्तमान परिस्थितियों के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सके।

