Sawan somvari: सावन मास के अंतिम सोमवारी को लेकर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा रविवार को आरा नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों का निरीक्षण किया।
- हाइलाइट: Sawan somvari
- सावन मास के अंतिम सोमवारी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का लिया जायजा
आरा। सावन मास के अंतिम सोमवारी को लेकर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा रविवार को आरा नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने शहर के महादेवा रोड स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर, आरण्य देवी मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सावन मास की अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और विधि-व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
बता दें कि सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर शहर के महादेवा रोड स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर, बिंद टोली स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर, समेत अन्य मंदिरों में महिला-पुरुष श्रद्वालु-भक्तों की भारी भीड़ उमडती है।

