HomeNewsबिहारसड़क पर वाहन चलाने वाले नाबालिग चालकों की अब खैर नहीं

सड़क पर वाहन चलाने वाले नाबालिग चालकों की अब खैर नहीं


Vehicle checking: पकड़े जाने पर नाबालिग वाहन चालकों से वसूला जाएगा 25 हजार जुर्माना, अभिभावकों पर भी होगा केस

  • हाइलाइट: Vehicle checking
  • यातायात पुलिस एक सप्ताह तक चलाएगी चेकिंग अभियान
  • लहरिया कट बाइक चालकों पर भी पुलिस की रहेगी पैनी नजर

आरा। नये पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के पदभार संभालने के साथ ही जिले की ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई है। ट्रैफिक पुलिस शहर में नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध रविवार से सघन अभियान चलाएगी। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों एवं नाबालिग चालकों से ऑन द स्पॉट जुर्माना वसूला जाएगा।

इसकी जानकारी ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु ने शनिवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कही, उन्होंने कहा कि रविवार से ट्रैफिक पुलिस नाबालिग चालकों के विरुद्ध स्पेशल ड्राइव चलाएगी जो भी नाबालिक वाहन चलाते पकड़े जाएंगे, उन पर विरुद्ध 25 हजार रुपए का जुर्माना किया जाएगा।

इतना ही नहीं उनके अभिभावकों पर केस किया जाएगा, उन्होंने कहा कि जो भी अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को बाइक या अन्य वाहन देते हैं, तो वे सतर्क हो जाए। उन्होंने कहा कि नाबालिग ऑटो चालकों के विरुद्ध भी अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर ऑटो एसोसिएशन को जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि शहर के धरहरा, सपना सिनेमा मोड, ट्रक सिंडिकेट, शीशमहल चौक, गोपाली चौक, शिवगंज, पकड़ी चौक समेत अन्य जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular