Sevatha Nat Tola: भोजपुर जिले की सहार थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को गश्ती के दौरान सेवथा नट टोला के समीप हथियार और ऑल्टो कार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।
- हाइलाइट: Sevatha Nat Tola
- एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक मोबाइल एवं ऑल्टो कार बरामद
- सहार थाना पुलिस ने सेवथा नट टोला में शनिवार को कि कार्रवाई
- एसपी अवधेश दीक्षित द्वारा प्रेस नोट जारी कर दी गई जानकारी
आरा। जिले की सहार थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को गश्ती के दौरान सेवथा नट टोला के समीप हथियार और ऑल्टो कार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, उनके पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, एक मोबाइल एवं एक चारपहिया वाहन बरामद हुआ। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा रविवार को प्रेस नोट जारी कर दी गई।
गिरफ्तार बदमाशों में पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी विनोद नट का पुत्र साहुल कुमार एवं भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी साई नट का पुत्र हुसैन नट है।
एसपी श्री दीक्षित ने बताया कि सहार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सेवथा नट टोला में दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर मौजूद हैं। वहां उपस्थित लोगों को पिस्तौल दिखाकर डरा-धमका रहे हैं और रंगदारी की मांग कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उनके निर्देश पर सहार थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई की और उक्त स्थान पर छापेमारी की।
पुलिस को देखकर दोनों बदमाश भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दोनों बदमाशों को ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों बदमाशों की विधिवत तलाशी ली गई। इसी क्रम में उनके पास से हथियार व मैगजीन बरामद हुआ। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से एक चारपहिया वाहन और एक मोबाइल भी जप्त किया गया। पुलिस गिरफ्तार दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

