Homeआरा भोजपुरसहारशाहपुर से हेरोइन लेकर जा रहे कार सवार चार तस्कर गिरफ्तार

शाहपुर से हेरोइन लेकर जा रहे कार सवार चार तस्कर गिरफ्तार

Sahar Thana Police: मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सहार थाना पुलिस को एक सफलता हाथ आई है।

  • हाइलाइट: Sahar Thana Police
  • मादक पदार्थ के साथ कार सवार चार तस्कर गिरफ्तार
  • 50 ग्राम हेरोइन एवं पांच मोबाइल बरामद

आरा। मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सहार थाना पुलिस को एक सफलता हाथ आई है। इसी कड़ी में सहार थाना पुलिस द्वारा सहार चेक पोस्ट के पास से मादक पदार्थ के साथ कार सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उक्त कार से 50 ग्राम हेरोइन एवं पांच मोबाइल बरामद हुआ। इसके अलावे पुलिस ने उक्त कार को भी जब्त कर लिया है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Sahar Thana Police: पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने दी जानकारी

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्करों में शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी कमलेश यादव का पुत्र राहुल यादव, उसी थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव निवासी जितेंद्र पांडेय का पुत्र रिंशु पांडेय व करनामेपुर थाना क्षेत्र के महुआर गांव निवासी शिव शंकर यादव का पुत्र रवि शंकर एवं उसी गांव के निवासी स्व. मोहन सोनार का पुत्र विकास वर्मा शामिल है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि सहार थाना पुलिस द्वारा सहार चेक पोस्ट पर गुरुवार की शाम वाहन चेकिंग किया जा रहा था। तभी एक कार पर सवार चार व्यक्ति पुलिस को देख कार को घूमाकर भगाने का प्रयास करने लगे। तभी सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कार से 50 ग्राम हेरोइन पांच मोबाइल बरामद किया गया। इसके पश्चात सहार थाने में पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि वह शाहपुर से हेरोइन लेकर जा रहे थे और उन्हें अरवल में उसकी डिलीवरी देनी थी। इसके अलावे पुलिस उनके नेटवर्किंग के बारे में खंगाला रही है।

ranjna
Shadow
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular