Homeबिहारआरा भोजपुरआरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर लकड़िया पुल के समीप घटी घटना

आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर लकड़िया पुल के समीप घटी घटना

Sonu Kumar Ramgarhia: आरा टाउन थाना क्षेत्र के रमगढ़िया निवासी सोनू कुमार का मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापुर मोड़ के समीप मां वैष्णवी ज्वेलर्स आभूषण दुकान है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Sonu Kumar Ramgarhia
  • स्कार्पियो सवार बदमाशों ने आभूषण दुकानदार से गहने और नगदी से भरा बैग छीना

आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर के पास गुरुवार की शाम स्कार्पियो सवार बदमाशों ने एक आभूषण दुकानदार से चांदी के गहने और नकदी से भरा बैग छीन छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाय स्कार्पियो सवार बदमाश मौके से भाग निकले इस संबंध में भुक्तभोगी द्वारा स्थानीय थाने में लिखित आवेदन प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया है।

Sonu Kumar Ramgarhia : दुकान बंद कर बाइक द्वारा घर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के रमगढ़िया निवासी सोनू कुमार का मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापुर मोड़ के समीप मां वैष्णवी ज्वेलर्स आभूषण दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह गुरुवार की शाम पौने सात बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। इस दौरान सारंगपुर लकड़िया पुल के समीप पीछे से आ रही स्कार्पियो ने बाइक में सटा दिया।

संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार दुकानदार खाई में गिर पड़े। इस दौरान स्कार्पियो से उतरे एक बदमाश ने बैग ले लिया और स्कार्पियो में बैठकर आरा की ओर भाग निकले। बैग में चांदी का पायल, बिछिया, दुकान की चाबी एवं करीब पन्द्रह हजार रुपये नकदी था।‌ इस सबंध में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular