Homeआरा भोजपुरसहारसहार थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार बर्तन दुकानदार को...

सहार थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार बर्तन दुकानदार को किया गिरफ्तार

Kamlesh Narayanpur: आरा/सहार। सहार थाना पुलिस द्वारा चोरी के मामले में फरार दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित उसके घर से बुधवार को की गयी। उसके पास से चोरी के बर्तन, चांदी का एक जोड़ा पायल, सोने का एक चेन एवं एक सोने का कान की फुल बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी दशरथ प्रसाद का पुत्र कमलेश प्रसाद है। वह अपने घर में ही बर्तन की दुकान चलाता है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी।

Kamlesh Narayanpur : चोरों द्वारा चोरी किया सामान कमलेश को बेचा था

बता दें कि बीते 14 जुलाई सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी सह प्रोफेसर सत्येंद्र शर्मा के बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने जेवर समेत लाखों रुपए का सामान उड़ा ले गए थे। इसके बाद ग्रामीण द्वारा सूचना प्राप्त होने पर प्रो. सत्येंद्र शर्मा के द्वारा स्थानीय थाना में 15 जुलाई को गांव के ही दो-तीन लोगों को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

अनुसंधान के क्रम में उक्त आरोपी का नाम आया था। इस संबंध में थाना के अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार ने बताया कि चोरों द्वारा चोरी किया गया सामान कमलेश प्रसाद को बेचा गया था। पूछताछ के दौरान उसके निशानदेही पर चोरी के जेवर एवं अन्य सामान को बरामद किया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular