Sahangi: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव में गुरुवार की दोपहर युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
- हाइलाइट:
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव में गुरुवार की दोपहर घटी घटना
आरा। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव में गुरुवार की दोपहर युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का स्थानीय सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है।
Sahangi : मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव निवासी
जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव निवासी स्व. इतवारु मुसहर का 35 वर्षीय पुत्र घुरहू मुसहर है। जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी स्व. मुटेसर मुसहर का 30 वर्षीय पुत्र मनु मुसहर है।
इधर, दूरभाष पर मृतक के परिजन ने बताया कि वह दोनों खेत में बिचड़ा उखाड़ने गए थे। इस दौरान घुरहू मुसहर वहां रहे बिजली के खंबे में स्पर्श कर जाने के कारण उसकी मौत हो गई। जबकि उसे बचाने के दौरान मनु मुसहर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया जा रहा है।
इसके बाद ग्रामीण इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी दुर्गावती देवी व चार पुत्री नेहा, स्नेहा, संध्या, सलोनी एवं एक पुत्र रोहित है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया। उसकी पत्नी दुर्गावती देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा है।

