Ajit Kumar Singh: बिहार के बिक्रमगंज से पूर्व सांसद और सहकारिता जगत के एक प्रखर व्यक्तित्व स्व. अजित कुमार सिंह की 19वीं पुण्यतिथि को अत्यंत भव्य और गरिमामय ढंग से मनाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
- हाइलाइट: Ajit Kumar Singh
- पूर्व सांसद स्व. अजित कुमार सिंह जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में तैयारी समिति की समीक्षा बैठक संपन्न
आरा। बिहार के बिक्रमगंज से पूर्व सांसद और सहकारिता जगत के एक प्रखर व्यक्तित्व स्व. अजित कुमार सिंह की 19वीं पुण्यतिथि को अत्यंत भव्य और गरिमामय ढंग से मनाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस अवसर पर आरा स्थित अजित भवन में तैयारी समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
Ajit Kumar Singh : आरा के चंदवा स्थित मधुवन होटल के सभागार में कार्यक्रम आयोजित
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अशोक शर्मा ने बताया कि स्व. अजित कुमार सिंह जी की पुण्यतिथि का मुख्य कार्यक्रम आगामी 1 अगस्त को आरा के चंदवा स्थित मधुवन होटल के सभागार में आयोजित किया जाएगा। तैयारी समिति ने सूचित किया है कि कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
इस श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने के लिए भोजपुर जिले के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, माननीय जनप्रतिनिधिगण, सहकारिता क्षेत्र के दिग्गज विशेषज्ञ, स्व. अजित कुमार सिंह जी के परिवार के सदस्य, समर्थक और उनके असंख्य शुभचिंतक उपस्थित रहेंगे। सभी सम्मानित अतिथि स्वर्गीय सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे।
बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों ने स्व. अजित कुमार सिंह जी के व्यक्तित्व और उनके द्वारा समाज एवं सहकारिता क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों का स्मरण किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि स्व. सिंह का जीवन संघर्षों और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है, जिसे आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी।
तैयारी समिति के प्रतिनिधियों ने स्व. अजित कुमार सिंह जी के समस्त शुभचिंतकों, समर्थकों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे 1 अगस्त को आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हों और पूर्व सांसद जी के प्रति अपनी कृतज्ञता और श्रद्धा सुमन अर्पित करें।
इस मौके पर शामिल लोगों में मुकुल सिंह, बली सिंह, राकेश रंजन पुतुल, अवधेश पांडेय, राजीव रंजन श्रीवास्तव,अभय विश्वास भट्ट, प्रीतम कुशवाहा, श्रीराम महतो, देव शर्मा, अनिल कुशवाहा, कमलेश कुंदन,राम दयाल सिंह, मिथलेष कुमार, रंजन सिंह, संजय राय, बमबम तिवारी समेत कई थे।

