HomeNewsबिहारआरा-असनी-बामपाली के समीप प्रस्तावित इंटरचेंज (गोलंबर) के निर्माण कार्य को मिली गति

आरा-असनी-बामपाली के समीप प्रस्तावित इंटरचेंज (गोलंबर) के निर्माण कार्य को मिली गति

Ara-Asni-Bampali: जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए परियोजना के शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

  • हाइलाइट: Ara-Asni-Bampali
  • परियोजना के प्रस्तावित संरेखण में आने वाली कुछ संरचनाओं को नियमानुसार हटाने की हुई कार्रवाई

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर आरा-असनी-बामपाली के समीप प्रस्तावित इंटरचेंज (गोलंबर) के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से परियोजना के प्रस्तावित संरेखण में आने वाली कुछ संरचनाओं को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की गई।

Ara-Asni-Bampali: प्रस्तावित इंटरचेंज

प्रस्तावित इंटरचेंज राष्ट्रीय राजमार्ग-319 को आरा-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-922) से जोड़ेगा। इसके निर्माण से दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों के बीच आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगा। साथ ही आरा, बक्सर एवं आसपास के क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा यातायात प्रबंधन को भी नई गति मिलेगी।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए परियोजना के शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा कार्यदायी एजेंसी के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular