HomeNewsबिहारभोजपुर के दो फरार अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित

भोजपुर के दो फरार अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित

सूचना देने वाले नागरिक या पुलिसकर्मी की पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय

Bhojpur Police: रोहित सिंह पर 10 और अभिषेक कुमार सिंह पर 12 गंभीर कांडों में संलिप्तता का आरोप एवं फरार है। सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

  • हाइलाइट: Bhojpur Police
  • 📞 सूचना दें: 9031826621
    या नजदीकी थाने से संपर्क करें।

आरा। भोजपुर जिले के दो फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की गई है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बुधवार को प्रेस नोट जारी कर दी।

रोहित सिंह पर 10 गंभीर कांडों में फरार है
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र रोहित सिंह पर 10 गंभीर कांडों में संलिप्तता का आरोप है। वह इन मामलों में फरार चल रहा है।

अभिषेक कुमार सिंह 12 मामलों में फरार है
वहीं, चांदी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह पर 12 गंभीर कांडों में संलिप्तता का आरोप है। पुलिस के अनुसार, अभिषेक कुमार सिंह भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है।

गृह विभाग ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि दोनों फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव बिहार सरकार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा को भेजा गया था। प्रस्ताव पर विचार करने के बाद गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि स्वीकृत की है।

Bhojpur Police: पुख्ता सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों फरार अपराधियों की गिरफ्तारी कराने या उनकी गिरफ्तारी से संबंधित पुख्ता सूचना देकर पुलिस की मदद करने वाले नागरिक अथवा पुलिसकर्मी को पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की
एसपी ने आम जनता से अपील की है कि दोनों फरार अपराधियों के संबंध में किसी भी प्रकार की पुख्ता सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी थाने को जानकारी दें। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के संपर्क नंबर 9031826621 पर भी सूचना दी जा सकती है। पुलिस ने लोगों से अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular