HomeNewsभोजपुर जिले की 17 पंचायतों एवं 05 नगर निकायों में सहयोग शिविर...

भोजपुर जिले की 17 पंचायतों एवं 05 नगर निकायों में सहयोग शिविर का आयोजन

Sahyog shivir Bhojpur आरा। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार बिहार सरकार के जनकल्याणकारी अभियान “सबका सम्मान, जीवन आसान” के अंतर्गत आज भोजपुर जिले की 17 पंचायतों एवं 05 नगर निकाय (नगर निगम/नगर पंचायत) क्षेत्रों में सहयोग शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

शिविरों में आमजन की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पंचायत क्षेत्रों में कुल 1,575 तथा नगर निकाय क्षेत्रों में 146 आवेदन प्राप्त हुए। सभी शिविरों में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

Sahyog shivir Bhojpur : आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान

सहयोग शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन समर्पित किए तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की गई।

जिला प्रशासन द्वारा शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र डिजिटाइजेशन कर उनका समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध हो तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सहज एवं प्रभावी रूप से प्राप्त हो सके।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular