Homeबिहारआराआरा शहर के भीषण चोरी कांड का हुआ खुलासा, पांच गिरफ्तार

आरा शहर के भीषण चोरी कांड का हुआ खुलासा, पांच गिरफ्तार

Mirganj Ara: आरा शहर क्षेत्र के मीरगंज बड़ा पानी टंकी मोहल्ले में 28-29 जुलाई की दरमियानी रात रिटायर बैंक कर्मी के बंद घर में भीषण चोरी कांड का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।

  • हाइलाइट:Mirganj Ara
  • रिटायर बैंक कर्मी के बंद घर में भीषण चोरी कांड का हुआ खुलासा, पांच गिरफ्तार
  • गिरफ्तार लोगों में चोरी का आभूषण खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल
  • 5 लाख 24 हजार नगद, चोरी के सोने व चांदी के आभूषण, 7 मोबाइल बरामद
  • नगर थाना पुलिस एवं डीआईयू के संयुक्त अभियान में मिली सफलता
  • सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
  • 28-29 जुलाई की दरमियानी रात चोरों ने घटना को दिया था अंजाम

आरा। शहर क्षेत्र के मीरगंज बड़ा पानी टंकी मोहल्ले में 28-29 जुलाई की दरमियानी रात रिटायर बैंक कर्मी के बंद घर में भीषण चोरी कांड का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक आभूषण खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल है। उनके पास से 5 लाख 24 हजार रुपये नगद, सोने एवं चांदी के काफी मात्रा में आभूषण एवं 7 मोबाइल बरामद हुआ।

इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ वन राजकुमार साह ने बुधवार को नगर थाना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। सदर एसडीपीओ वन ने बताया कि 28-29 जुलाई की दरमियानी रात टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज बड़ा पानी टंकी मोहल्ले निवासी रिटायर बैंक कर्मी सुमन कुमार सिन्हा के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण व नगदी समेत लाखों की संपत्ति चुरा लिया था।

Mirganj Ara : पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार

इस संदर्भ में सुमन कुमार सिन्हा के आवेदन के आधार पर नगर थाना में 30 जुलाई को कांड अंकित किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया, गठित टीम ने मानवीय सूचना एवं वैज्ञानिक अनुसंधान से इस कांड का खुलासा कर पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार बदमाशों में टाउन थाना क्षेत्र के खेताड़ी मोहल्ला निवासी छोटे का पुत्र मो. आसिफ उर्फ बउआ, जेल के पीछे इस्लाम नगर निवासी मो. अरशद का पुत्र मो. सैफ अली उर्फ नेता, कसाब टोला मोहल्ला निवासी मो. फते आलम का पुत्र शाहबाज आलम उर्फ बड़े, मो. बबलू उर्फ छोटे एवं रामगढ़िया मीठा कुआं निवासी पप्पू लाल का पुत्र आदर्श कुमार उर्फ आदर्श सोनी है।

चोर गिरोह ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की

गिरफ्तार बबलू और शाहबाज के पास से पुलिस टीम ने 5 लाख 24 हजार नगद एवं रामगढ़िया निवासी आदर्श कुमार उर्फ आदर्श सोनी के पास से सोने चांदी के आभूषण बरामद किया। उन्होंने बताया कि हाल में ही हुई चोरी की अन्य घटनाओं में इस गिरोह ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इन लोगों के निशानदेही पर घटना में चोरी की गई गहना, गहने को गलाकर बनाए गए सोने के बिस्कुट, कुछ गहने को बेचकर प्राप्त रुपया एवं चांदी का गहना बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों के अपराधी के इतिहास का पता लगाया जा रहा है। वही चोरी की इस वारदात में शामिल अन्य की गिरफ्तारी हेतू पुलिस टीम अभी भी लगी हुई है। छापेमारी टीम में नगर थानाध्यक्ष देवराज राय, पुअनि निशांत कुमार, पुअनि मो. इजराफिल, प्रपुअनि आलोक कुमार, पुअनि नुमान अली शौकत एवं डीआईयू की टीम शामिल थी। बता दें की चोरी की घटना के समय गृहस्वामी अपने रिश्तेदार के यहां झारखंड गए थे। इस मामले में पुलिस एक दंपति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular