Homeबिहारआरासनदिया के जेसीबी चालक हत्याकांड में चार नामजद

सनदिया के जेसीबी चालक हत्याकांड में चार नामजद

भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनदिया गांव निवासी जेसीबी चालक की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sandia JCB driver: प्राथमिकी में चारों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। शनिवार सुबह आरा-बक्सर फोरलेन पर धर्मकांटा के समीप झाड़ी से जेसीबी चालक का शव बरामद हुआ था।

  • हाइलाइट: Sandia JCB driver
  • मृतक के पिता उग्रह नारायण यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
  • तीन सगे भाइयों समेत एक अन्य पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप
  • आरा-बक्सर फोरलेन पर धर्मकांटा के पास झाड़ी से बरामद हुआ था शव
  • घटना के बाद ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम किया था

आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनदिया गांव निवासी जेसीबी चालक की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक के पिता उग्रह नारायण यादव के बयान पर सनदिया गांव निवासी कमलेश यादव के तीन पुत्रों-जगेश कुमार, कुंवर यादव और कामता यादव के अलावा उनके दामाद धनंजय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी में मृतक के पिता ने चारों आरोपियों पर उनके पुत्र की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, प्राथमिकी में हत्या के पीछे के कारण का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उग्रह नारायण यादव का पुत्र धनंजय यादव घर से शौच के लिए निकला था। इसके बाद आरा-बक्सर फोरलेन पर धर्मकांटा के समीप झाड़ी से उसका शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था।

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular