Homeआरा भोजपुरपीरोदामाद राजन पासी हत्याकांड में फरार ससुर गिरफ्तार, बम्हवार गांव से पकड़ा...

दामाद राजन पासी हत्याकांड में फरार ससुर गिरफ्तार, बम्हवार गांव से पकड़ा गया

पीरो थाना पुलिस ने बम्हवार गांव से सोहन पासी को पकड़ा; पत्नी और सास को पहले ही भेजा जा चुका है जेल

Rajan Pasi murder Bamhwar: भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र में दामाद राजन पासी की हत्या के मामले में फरार चल रहे ससुर सोहन पासी को पुलिस ने बम्हवार गांव से गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी और सास पहले ही जेल भेजी जा चुकी हैं।

indane- shahpur
Shadow

हाइलाइट: Rajan Pasi murder Bamhwar
दामाद की हत्या के मामले में फरार ससुर को गिरफ्तार।
आरोपित सोहन पासी को बम्हवार गांव से पकड़ा गया।
मृतक की पत्नी और सास की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

आरा। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में दामाद की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपित पीरो थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव निवासी पारस पासी के पुत्र सोहन पासी है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर दी।

Rajan Pasi murder Bamhwar: ससुराल में हुई थी राजन पासी की हत्या

बता दें कि, बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव निवासी राजन पासी 15 जुलाई को अपनी पत्नी खुशबू कुमारी से मिलने पीरो थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव स्थित ससुराल आया था।

इसी दौरान आपसी विवाद को लेकर उसकी पत्नी खुशबू कुमारी और ससुराल के अन्य लोगों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद राजन पासी की मौत हो गई। हत्या के बाद राजन पासी के शव को आहर में फेंक दिया गया था। 16 जुलाई को उसका शव थाना क्षेत्र के बम्हवार नहर से बरामद किया गया था।

पिता के बयान पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

मृतक के पिता शिव प्रसाद पासी के बयान पर पीरो थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी, ससुर सोहन पासी समेत ससुराल के अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया था।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि राजन पासी की लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई। इसके बाद शव को आहर में फेंक दिया गया।

काफी समय से फरार चल रहा था आरोपित

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से सोहन पासी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को उसके बम्हवार गांव में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी और सास पहले ही गिरफ्तार

इस मामले में मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी और सास को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब फरार चल रहे ससुर सोहन पासी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular