HomeNewsपुलिस जवान के घर फिल्मी अंदाज में चोरी

पुलिस जवान के घर फिल्मी अंदाज में चोरी

Gaudadh Shahpur: छत के रास्ते घर में घुस 8 लाख के आभूषण व 45 हजार नकदी की चोरी

घर मे सो रहे जवान के चाचा को चोरों ने कमरे में बंद किया

खबरे आपकी बिहार: आरा/शाहपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गउडाढ गांव में बिहार पुलिस के जवान के घर अज्ञात चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों द्वारा घर मे सो रहे जवान के चाचा को घर में ही बंद कर दिया गया और जमकर घरों का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

Gaudadh Shahpur: शाहपुर थाना के गउडाढ गांव में पुलिस जवान के घर चोरी

चोरों द्वारा गुरुवार की रात घर मे छत के रास्ते प्रवेश कर घरो का ताला तोड़कर बक्से एवं आलमीरा से करीब 8 लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण तथा 45 हजार रुपये नगद व 2 लाख के एनएससी के पेपर चुरा लिया। चोरों ने बक्सों को गांव के पश्चिम पुआल में छिपा दिया था। चोरों के भागने के बाद जवान के चाचा ने हो-हल्ला मचाया तो ग्रामीणों द्वारा उन्हें घर का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्होंने फोन के माध्यम से जवान को इसकी सूचना दी। गांव पहुंच कर जवान ने चोरों के द्वारा चोरी की गई सामानों की सूची बनाई और स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी।

थानाध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने घटनास्थल पर जाकर घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही घरवालों से पूछताछ की। पीड़ित जवान फिलहाल बिहारशरीफ में यातायात पुलिस में पोस्टेड है। इस संबंध में जवान शशिकांत दुबे द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु शाहपुर थाने में आवेदन दी गई है। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular