Homeबिहारबक्सरबस और स्कॉर्पियो में सीधी भिडंत, तीन लोगों की मौत

बस और स्कॉर्पियो में सीधी भिडंत, तीन लोगों की मौत

Jogia Road accident: दर्जनभर से अधिक लोग घायल, दो की हालत नाजुक

घायलो का बक्सर के सरकारी व निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी बिहार आरा। आरा-बक्सर मार्ग पर कृष्णाब्रम्ह एवं ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के बीच शनिवार की रात आठ बजे की बस और स्कॉर्पियो में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज बक्सर के सरकारी और निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगो में अफरातफरी मची रही।

Jogia Road accident:आरा-बक्सर मार्ग पर कृष्णाब्रम्ह एवं ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के बीच

Jogia Road Accident

बताया जा रहा है कि सभी घायल बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी बीच उनकी स्कॉर्पियो सामने से आ रहे एक सवारी बस से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बारात बक्सर नया भोजपुरी ओपी थाना क्षेत्र के धरहरा गांव से निकलकर भोजपुर के बिहिया जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रही बस में सीधी टक्कर हो जाने के कारण भीषण हादसा हो गया। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मौके पर बक्सर के कृष्णाब्रम्ह थाने की पुलिस पहुंची। कृष्णाब्रम्ह थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के कार्य किए जा रहे।

ranjna
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular