HomeNewsक्राइमआरा में हथियारबंद अपराधियों ने छात्र को मारी गोली

आरा में हथियारबंद अपराधियों ने छात्र को मारी गोली

Rajkumar shot:जख्मी छात्र का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

jay kumar

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप गुरुवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मठिया के समीप गुरुवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार दी। जख्मी छात्र करीब से दो गोली मारी गई है। एक गोली उसके दाहिने पैर में जांघ पर एवं दूसरी गोली दाहिने साइड गर्दन पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

Rajkumar shot: युवक नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मठिया मोहल्ला निवासी

Rajkumar shot

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मठिया मोहल्ला निवासी अरुण उदय कुमार चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र राज कुमार है। इधर जख्मी युवक राज कुमार ने बताया कि वह घर से अपने चचेरे भाई अंकित कुमार साथ बाइक से अनाईठ मठिया मोहल्ले के समीप दुकान पर चाय पीने गया था।

जख्मी युवक के अनुसार उसी दरम्यान वहां चार की संख्या में रहे हथियारबंद बदमाश आ धमके और अधांधुन फायरिंग करने लगे। जिसमें फायरिंग के दौरान उसे एक गोली दाहिने पैर में जांघ पर एवं दूसरी गोली बाए साइड गर्दन पर लग गई।

हालांकि उक्त बदमाशों ने उसे गोली क्यों मारी? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार अपने दल-बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular