Homeआरा भोजपुरबिहियासंदिग्ध स्थिति में आग से झुलस कर सरपंच की बेटी की मौत,...

संदिग्ध स्थिति में आग से झुलस कर सरपंच की बेटी की मौत, हत्या की आशंका

Lehang Dumaria village of Bihiya:बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव की गुरुवार की सुबह की घटना

jay kumar

इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान महिला ने रास्ते में तोड़ा दम 

पिता लगा रहे बेटी की सास पर जला कर हत्या करने का आरोप

बिहार/आरा खबरे आपकी बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव में गुरुवार की सुबह की संदिग्ध स्थिति में आग चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत महिला लहंग डुमरिया गांव निवासी मैनेजर यादव की 25 वर्षीया पत्नी निरन्धी देवी थी। उसकी मां पीरो प्रखंड के एयार ग्राम कचहरी की सरपंच बतायी जा रही हैं। महिला के पिता सास पर जला कर मारने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि महिला के ससुराल वालों की ओर से खुद आग लगाने की बात कही जा रही है।

Lehang Dumaria village of Bihiya:पति बोला: ठीक नहीं थी पत्नी की दिमागी हालत, खुद लगा ली आग

Lehang Dumaria village of Bihiya

निरन्धी के पति मैनेजर यादव ने बताया कि वह दुबई में प्राइवेट जॉब करता है। कुछ दिन पूर्व छुट्टी में वह गांव आया है। उसकी पत्नी की दिमागी हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं है। करीब एक महीना से उसका इलाज कराया जा रहा था। गुरुवार की सुबह उसने अपने शरीर पर किरासन छिड़क ली और आग लगा ली। इसमें वह बुरी तरह झुलस गई। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था। अभी उसे इलाज के लिए पटना ले ही जा रहे थे। तभी उसकी मौत हो गयी। इसके बाद शव लेकर सदर अस्पताल वापस आरा सदर अस्पताल ले आए। सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। दूसरी ओर महिला के पिता एयार गांव निवासी बृज बिहारी साह ने उसकी सास पर उसे जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

पिता बोले: ठीक होने पर होली के समय भेजा था ससुराल

बृज बिहारी साह ने बताया शादी के बाद ससुराल वालों के मारपीट के कारण करीब तीन साल पहले उनकी बेटी की दिमागी हालत खराब हो गयी थी। उसका इलाज कोईलवर स्थित अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है। इससे वह पूरी तरह ठीक हो गयी थी, लेकिन अभी दवा चल रहा था। उसके बाद बीते मार्च महीने में होली के समय उसे ससुराल भेजा था। तब सब कुछ ठीक था।

लेकिन इसी बीच गुरुवार की सुबह अचानक उसके ससुराल वालों द्वारा फोन किया गया कि उनकी बेटी आग से झुलस गई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा है। उसके बाद वह सदर अस्पताल पहुंचे। मृत महिला तीन बहन और दो भाई में तीसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में पुत्री रुचि राधा और पुत्र हर्षित है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular