HomeNewsआरा में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Mandeep Yadav shot in Raghutola: आरा टाउन थाना क्षेत्र के रघुटोला मोहल्ले में शनिवार की देर रात घटी घटना

jay kumar

जख्मी युवक का आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

बिहार/भोजपुर: खबरे आपकी आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत रघु टोला मुहल्ले में शनिवार की देर रात हथियारबंद बदमाश ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को दाहिने साइड पंजरी में लगी गोली जो अंदर फंसी हुई थी। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जख्मी को गंभीर स्थिति में आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे आरा शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर चले गये। जहां चिकित्सक डाक्टर विकास ने जख्मी का ऑपरेशन किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नगर थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।

Mandeep Yadav shot in Raghutola: जख्मी के भाई ने कहा गेंहू की फसल कटनी हेतु बधार गयी लड़कियों से हुआ था विवाद

Mandeep Yadav shot in Raghutola

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के रघुटोला गांव निवासी काशी यादव का 35 वर्षीय पुत्र मनदीप यादव है। जख्मी मंदीप यादव के भाई बिरदा यादव ने गांव के ही रामनेह यादव नामक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। कहा की घर की लड़किया गेंहू की फसल कटनी हेतु बधार में गयी थी जहां आरोपित द्वारा विवाद किया गया। विवाद होने की बात पूछने मंदीप आरोपित के घर गए थे तभी यह घटना कारित किया गया।

डॉ. विकास ने ऑपरेशन कर डैमेज पार्ट किया रिपेयर

जख्मी मंदीप का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विकास ने बताया कि जख्मी युवक को दाहिने साइड छाती के नीचे गोली लगी थी। जिससे काफी खून बह गया था। जख्मी युवक की पित की थैली, लीवर एवं छोटी आंत पूरी तरह डैमेज हो गया था। ऑपरेशन कर सभी डैमेज पार्ट का रिपेयर कर दिया गया है। गोली का पिलेट भी निकाल दिया गया। अभी भी उसे 72 घन्टे तक ऑब्जर्वरवेशन में रखा जाएगा। उसके बाद ही उसकी स्थिति के बारे में स्पष्ट बताया जाएगा।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular