Homeआरा भोजपुरबिहियाकार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, महिला समेत चार जख्मी

कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, महिला समेत चार जख्मी

car overturns in Bihiya Chowrasta:जख्मियों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की देर शाम घटी घटना

बिहार/आरा खबरे आपकी बिहिया-बिहटा मुख्य मार्ग पर जिले बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर एक कार गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार पर सवार एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जबकि महिला समेत तीन लोग अन्य लोग आंशिक रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में एक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि जख्मियों में तीन का निजी क्लीनिक इलाज कराया जा रहा है।

car overturns in Bihiya Chowrasta:बिहिया चौरस्ता स्थित पेट्रोल पंप के समीप घटना

car overturns in Bihiya Chowrasta

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव निवासी फागु लाल का 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार है। जबकि जख्मियों में तीन अन्य लोग भी शामिल हैं। बताया जाता है कि छोटू कुमार अपने दोस्त रोहित एवं रवि के साथ विंध्याचल लौट रहा था। लौटने के दरमियान वह बिहिया गांव से रवि की बहन को साथ लेकर आ रहा था। इसी बीच बिहिया चौरस्ता स्थित पेट्रोल पंप के समीप अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वही तीन अन्य जख्मियों का इलाज स्थानीय स्तर से निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular