Homeधर्मरामनवमी पर बिहिया में निकली भव्य शोभायात्रा

रामनवमी पर बिहिया में निकली भव्य शोभायात्रा

Ramnavami in Bihiya: देवी-देवाताओं समेत अन्य झांकियां रहीं आकर्षण का केन्द्र

शोभायात्रा में एक युवक उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा में लोगों को उत्साहित किया

हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग, दो किलोमीटर लंबी रही शोभायात्रा

खबरे आपकी आरा/बिहिया जितेंन्द्र कुमार नगर पंचायत बिहिया में रामनवमी के अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें हजारों युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। नगर के पोखरा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद प्रारंभ शोभायात्रा में हजारों की संख्या में पैदल रामभक्त, सैकड़ों बाईक सवार व दर्जनों घोड़े के साथ लगभग दो किलोमीटर लंबी शोभायात्रा के कारण पूरा बिहिया भक्तिमय नजर आया।इस दौरान युवा भगवा झंडा लिये हुए जय श्रीराम के उद्घोष लगाते रहे। इस दौरान युवा हाथों में परम्परागत हथियार लाठी, तलवार, फरसा लहराते हुए भक्तिपूर्ण नारे लगाते नजर आये। शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा ठंडा पानी, रसगुल्ला व मिठाईयों के स्टॉल लगाये गये थे जो कि जुलूस में शामिल लोगों को बांटा जा रहा था।

Ramnavami in Bihiya: घर की छतों से महिलाओं ने किया पुष्प वर्षा

Ramnavami in Bihiya

शोभायात्रा की एक झलक पाने को लेकर महिलाएं व अन्य लोग अपने-अपने घर की छतों पर जमे रहें और पुष्प वर्षा करते हुए नजर आये। शोभायात्रा में भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान, भगवान शंकर आदि के वेशभूषा में झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनी रही। इसके अलावा उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा में नगर के युवा संजय कुमार लोगों के लिए कौतुहल बने रहे। प्रशासन व पुलिस पदाधिकारियों की गाड़ियां इस दौरान पूरे समय तक शोभायात्रा में साथ बनी रही जिसमें बीडीओ लोक प्रकाश, सीओ सुशील कुमार उपाध्याय, इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद, प्रभारी थानाध्यक्ष उदयभानू सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

रामनवमी शोभायात्रा का यह जुलूस ठाकुरबाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर नवोदय रोड, मेला रोड, ओवरब्रिज, ब्लॉक मोड़, सब्जी मंडी व मेन रोड बिहिया होते हुए वापस ठाकुरबाड़ी पहुंचकर समाप्त हो गयी। वहीं शोभायात्रा को लेकर नगर की बिजली काट दी गयी थी ताकि किसी प्रकार का कोई हादसा न हो सके। एहतियात के तौर पर प्रशासन द्वारा नगर की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया था। शोभायात्रा को सफल बनाने में रामनवमी शोभायात्रा कमिटी से जुड़े दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं के अलावा आमलोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular