Friday, April 26, 2024
No menu items!
Homeधर्मरामनवमी शोभा यात्रा आरा: झांकी में दिखें रामायण के कई प्रसंग

रामनवमी शोभा यात्रा आरा: झांकी में दिखें रामायण के कई प्रसंग

Ram Navami in Arrah:आगे-आगे चले प्रभु श्रीराम, पीछे से सेना चली….

कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच गाजे-बाजे के साथ निकली रामनवमी शोभा यात्रा

23
23

जय श्री राम के जयघोष से गूंजता रहा जिला, भगवा झंडों से पटा भोजपुर 

दो साल बाद निकली शोभा यात्रा को लेकर राम भक्तों में दिखा गजब उत्साह

उमस भरी गर्मी और धूप के बीच राम की धून पर थिरकती रही उत्साही युवाओं की टोली

बिहार/आरा खबरे आपकी मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी रविवार को उत्सवी माहौल में मनाया गया। शहर सहित पूरे जिले भर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। गाजे-बाजे के साथ प्रभु श्रीराम की सवारी निकली। इसमें आम जन समूह उमड़ा। दो साल बाद निकली शोभा यात्रा में राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा जिला जय श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। उत्साही युवाओं की टोली उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप के बीच राम धून पर थिरकती रही। कई स्थानों पर बेहतरीन सम्प्रदायिक सौहार्द्र भी देखने को मिला। शहर के रमगढिया स्थित मंदिर में भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना और आरती के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शोभा यात्रा निकाली गयी।

सबसे आगे भगवाध्वज से सजा भगवान श्रीराम का रथ चल रहा था। उस पर प्रभु श्रीराम विराजमान थे। संत शिवनाथ दास जी महाराज भी रथ पर सवार थे। रथ को रामभक्त अपने हाथों से खींचकर चल रहे थे। भगवान श्रीराम के रथ के पीछे-पीछे दर्जनों झांकिया भी चल रही थी, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। शहर के विभिन्न मार्गों से होते शोभा यात्रा देर शाम रमना मैदान स्थित महावीर मंदिर पहुंच संपन्न हुई। शोभा यात्रा और रथ पर सवार प्रभु श्रीराम को देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ती रही। महिलाएं और बच्चे भी अपने घरों की छतों से मनोरम दृश्य को देख रही थी। रास्ते में पुष्प भी बरसाये जा रहे थे।

Ram Navami in Arrah:शोभा यात्रा में केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल

Ram Navami in Arrah

आरा शहर में रविवार की सुबह शहर के विभिन्न मोहल्लों से झांकी निकाली गई। जो ढोल-नगाडो के बीच रामगढ़िया पहुंची। जहां रथ पर विराजमान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान की आरती की गई। इस दौरान भगवान श्री राम के रथ पर देवराहा शिव नाथ जी महाराज विराजमान रहे। करीब साढे 12 बजे रामगढ़िया से शोभायात्रा प्रारंभ हो गई। शोभायात्रा शहर के रामगढ़िया, अबरपुल, पड़ाव मोड़, चौक आर्य पथ, शीशमहल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज मोड़, सदर अस्पताल रोड, मठिया मोड़, महादेवा रोड, धर्मन चौक पहुंचेगी। उसके बाद चित्रटोली रोड, डींस टैंक गोलंबर, रमना रोड, महावीर टोला रोड, करमन टोला, नवादा थाना मोड, कृषि भवन, कतीरा, पकड़ी, जज कोठी गोलंबर होते हुए देर शाम रमना मैदान महावीर मंदिर पहुंच संपन्न हुई। शोभा यात्रा में केन्द्रीय उर्जा मंत्री सह आरा सांसद आरके सिंह, औरगांबाद के बीजेपी सांसद सुशील सिंह, विधान परिषद सदस्य राधाचरण साह उर्फ सेठ जी, सूबे के कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह और विहिप के संयोजक कामेश्वर चौपाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। 

राम भक्तो के स्वागत में जगह-जगह लगाए गये स्टाॅल

श्री रामनवमी महोत्सव शोभा यात्रा को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में जगह-जगह राम भक्तों के स्वागत में स्टॉल लगाया गया। इस दौरान लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा राम भक्तों को शर्बत, मुरब्बा, मिठाई एवं अन्य सामान खिलाया। जिससे राम भक्त काफी गदगद दिखे। इस दौरान बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, आरा नगर रामलीला समिति समेत अन्य संगठनों द्वारा राम भक्तों के स्वागत में स्टाल लगाए गए थे। नगर रामलीला समिति के द्वारा राम भक्तों के बीच शुद्ध पेयजल एवं ककड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रेम पंकज उर्फ ललन, सन्नी शाहाबादी, शंभू केसरी, शंभू प्रसाद, सुनील कुमार आलोक अंजन, आनंद कुमार, आदित्य सिंह, विष्णु शंकर समेत कई लोग मौजूद रहें। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित स्टॉल पर लल्लू भाई, हैप्पी सरावगी, मुकेश, मातादीन समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

शोभा यात्रा की ड्रोन कैमरे से हुई निगहबानी

शोभा यात्रा में पुलिस-प्रशासन चौकस रहा। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से निगहबानी कराई। बता दें कि पुलिस की टीम शोभायात्रा के गुजरने वाले रास्तों में करीब 10 जगह ड्रोन कैमरा को लेकर तैनात थी। इस दौरान ड्रोन कैमरे से शोभायात्रा की निगरानी की गई

शोभा यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन दिखा चौकस

श्री राम नवमी शोभात्रात्रा के साथ सदर एसडीओ लाल ज्योतिनाथ साहदेव, नगर थानाध्यक्ष आरबी चौधरी, नवादा थाना इंचार्ज अविनाश कुमार चल रहे थे। बीच में भी काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थी। शोभा यात्रा के अंत में एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु पुरे लाव लश्कर के साथ चल रहे थे। शोभात्रात्रा के पीछे-पीछे फायर बिग्रेड एवं एम्बुलेंस की टीम भी मौजूद रही।

गली की बैरकेडिग कर तैनात रही पुलिस

श्री रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर पुलिस काफी चौकस रही। शोभायात्रा के गुजरने वाले रास्तों में पडने वाले गली के मुहाने की बैरेकेटिंग कर दी गई। कई जगह रोड ट्रॉली डिवाइडर लगा दिया गया। उसके पीछे पुलिस की टीम तैनात रही। बताया जाता है कि ऐसा इसलिए किया गया था कि शोभायात्रा के दौरान कोई भी बाइक सवार बेवजह गली में प्रवेश नहीं कर सके।

बुजुर्गो से लेकर बच्चो में दिखा उत्साह

रामनवमी शोभायात्रा महोत्सव को लेकर रविवार की सुबह से युवा, बुजुर्गों एवं बच्चो में काफी उत्साह देखने को मिला छोटे-छोटे बच्चे अपने अभिभावकों के साथ बाइक से जुलूस को देखने के लिए निकले कई बच्चे हाथ में परंपरागत हथियार एवं भगवान श्री राम का भगवा झंडा लेकर घूम रहे थे। अक्सर घरों में रहने वाले बुजुर्ग भी रामनवमी शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़कों के किनारे आ गये। जुलूस को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

सुबह साढे़ दस बजे काट दी गई बिजली

आरा में शोभायात्रा को लेकर रविवार की सुबह साढे दस बजे बिजली की आपूर्ति पुरे शहर में बंद कर दी गई।

शहर के विभिन्न मुहल्लों से निकाली गई झांकी

Ram Navami in Arrah: श्री रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान आरआर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों से आकर्षक झांकी निकाली गई। इनमें महादेवा वार्ड-22, पश्चिम टोला, बाल संघ देवी स्थान, अनाईठ, रौजा महल्ला, महारानी कला मंदिर वार्ड- 29 एवं 33, हनुमान मंदिर मठिया वार्ड नंबर एक, करमन टोला, समेत कई मुहल्ले की झांकियां शामिल थी। झांकियों में शामिल छोटे-छोटे बच्चों और युवा कलाकारों ने अपनी कलाकारी का बेजोड़ नमूना प्रस्तुत किया, जो लोगों के बीच देखते बनता था।

राम जी की निकली सवारी…

रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम पर आधारित भक्ति गीतों से पूरा इलाका गुर्जर मान रहा प्रत्येक झांकी के आगे आगे चल रहे लाउडस्पीकर पर भगवान राम पर आधारित भक्ति गीत भजन रहे थे जिसमें “रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी”…..,”दुनिया में पावन धाम है, जिसका अयोध्या नाम है” आदि गाने बजते रहे। लोग भक्ति गीतों की धुन पर परंपरागत हथियारों से लैस होकर झूमते रहे।

दो साल बाद निकला रामनवमी शोभायात्रा, राममय हुआ आरा की धरती

कोरोनावायरस के कारण विगत दो साल बाद श्री रामनवमी शोभा यात्रा महोत्सव का कार्यक्रम हुआ। दो साल बाद हुए इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर था। शोभा यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। भगवा झंडे एवं भगवा वस्त्र के कारण पूरा शहर राममय हो गया। जय-जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान उठा. बता दें कि कोविड-19 वायरस के कारण वर्ष 2020 और 2021 में पाबंदी के कारण रामनवमी शोभा यात्रा नहीं निकाला गया। इस दौरान लोग काफी मायूस थे। दो साल बाद पाबंदियां हटने पर शोभा यात्रा निकाले जाने से लोगों में काफी खुशी देखने को मिली। हजारों की संख्या में लोग रामनवमी शोभायात्रा महोत्सव में शामिल हुए।

झांकी में शामिल बच्चे आईसक्रीम और शर्बत से प्यास मिटाते दिखे कलाकर

Ram Navami in Arrah: श्री रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान छोटे-छोटे बच्चों का उत्साह चरम पर था। उमस भरी गर्मी के बीच बच्चों का उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा था। बच्चे भगवान तथा राक्षस के विभिन्न रूपों में अपनी कलाकारी का प्रदर्शन कर रहे थे। उमस भरी गर्मी के कारण बच्चे प्यास से व्याकुल थे। इस दौरान झांकी कमेटी के सदस्यों ने बच्चों को शर्बत पिलाकर तथा आइसक्रीम खिला कर गर्मी से राहत दिलाई।

शोभा यात्रा में दिखा बाबा का बुलडोजर

श्री राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान रविवार को बुलडोजर भी झांकी में शामिल हुआ। बुलडोजर पर सवार लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। उनके हाथों में भगवा झंडा भी था। बता दे कि विगत माह यूपी में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बुलडोजर काफी चर्चा में रहा। यहां तक की सीएम योगी को लोगों ने बुलडोजर बाबा का दर्जा दे दिया । बिहार में भी यूपी मॉडल के तर्ज पर बुलडोजर के तहत छपरा में कार्रवाई की गई।

झांकी में दिखी रामायण के कई प्रसंग

Ram Navami in Arrah: श्री रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान एक से एक झांकी की प्रस्तुति मोहल्ले वासियों द्वारा की गई। शहर के बेगमपुर मीराचक द्वारा प्रस्तुत झांकी में मुख्यमंत्री की बालिका साइकिल योजना एवं कोविड-19 कोरोनावायरस के योगदान को दर्शाया गया था। इसके अलावे रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित झांकी की प्रस्तुति की गई, जिसमें सूपनखा वध, भगवान राम का राज्याभिषेक, भगवान श्री राम द्वारा रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना आदि से जुड़ा हुआ था।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!