Homeराजनीतजदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का हुआ स्वागत

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का हुआ स्वागत

  • Umesh Kushwaha- हाइलाइट
  • जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का हुआ स्वागत
  • जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष ने बुके देकर किया स्वागत

आरा। आरा शहर में मंगलवार को निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का शहर के मिल रोड स्थित रानी सती इंटरप्राइजेज में स्वागत किया गया। इस मौके जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ पुतुल ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को बुके देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर प्रदेश अध्यक्ष काफी गदगद दिखे।

Umesh Kushwaha – राकेश रंजन उर्फ पुतुल को शुभकामनाएं

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि नव मनोनीत पदाधिकारियों से जदयू को काफी मजबूती मिलेगी। पार्टी को हर वर्गो का साथ मिलेगा। उन्होंने जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के नये जिलाध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ पुतुल को शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष इस मौके पर जिला ध्यक्ष संजय सिंह, नगर अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी, संगठन प्रभारी पप्पू चौबे, प्रवक्ता अंजनी कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी शंभू सोनी, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, मुकुल सिंह, सुधीर सिंह, संजय महासेठ, संजू गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular