Sunday, April 28, 2024
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरबकरीद को लेकर शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

बकरीद को लेकर शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

बकरीद को लेकर शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

आरा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसे लेकर शनिवार की शाम शहर में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में रमना मैदान से शुरू हुआ फ्लैग मार्च केजी रोड, नवादा रोड, बस स्टैंड रोड होते हुए धरहरा पहुंचा। वहीं धरहरा से पुलिस के अफसर और जवान पैदल फ्लैग मार्च करते अहिरपुरवा, रमगढ़िया, अबरपुल और बड़ी मस्जिद होते शीशमहल तक पहुंचा। मार्च में एएसपी बाइक पर सवार होकर आगे-आगे चल रहे थे। उनके पीछे चीता टीम और क्रॉस मोबाइल के जवान बाइक पर थे। फ्लैग मार्च में नवादा थाना इंचार्ज अविनाश कुमार, नगर थाना के प्रभारी अविनाश कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार सिंह समेत अन्य जवान शामिल थे। बता दें कि बकरीद का त्योहार रविवार को मनाया जा रहा है।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

बकरीद के त्योहार को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

बकरीद के त्योहार को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
आरा। ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार रविवार को भोजपुर जिले में मनाया जाएगा। पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस है। जगह-जगह दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसको लेकर जिलाधिकारी राजकुमार एवं पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। बकरीद को लेकर शुक्रवार को आरा शहर सहित जिले के बाजारों में लोगो की भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के शीशमहल चौक और गोपाली चौक के बीच बकरा बाजार लगा। जहां लोग कुर्बानी के लिए बकरे की खरीदारी करते दिखे। लोगो ने अपनी हैसियत के अनुसार बकरे की खरीदारी की। देर रात तक बकरे की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इसके अलावे बाजार में लोगों ने कपड़ा, लच्छा, मेवा आदि की खरीदारी। बकरीद के मौके पर शहर के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद मुस्लिम धर्मावलंबी बकरे की कुर्बानी करते हैं। उसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर त्योहार को मनाते हैं।

कब और कहां होगी नमाज…..
बड़ी मस्जिद (शाही मस्जिद)-6:45 बजे
मौलाबाग ईदगाह-7:30 बजे
खानकाह फरीदिया (मीरगंज)-7:00बजे
भलुहीपुर मस्जिद-7:00 बजे
मिल्की अनाईठ मस्जिद -7:15 बजे
चौधरीयाना मस्जिद-7:00 बजे
खेताड़ी मोहल्ला मस्जिद-6:30 बजे
मिल्की मोहल्ला मेहरू मस्जिद- 6:30 बजे
दलान की मस्जिद (महाजन टोली) 7:00 बजे
ख्वाजा साहब की मस्जिद (महादेवा)- 7:30 बजे
सराय की मस्जिद (काजी टोला)- 6:45 बजे
धर्मन मस्जिद-7:00 बजे
दूध कटोरा मस्जिद-7:00 बजे
मदीना मस्जिद (नाजीरगंज)-7:15
बजे
तलाब की मस्जिद (टाउन थाना)- 7:30 बजे
हवेली मस्जिद (वलीगंज)-7:00 बजे
चमन की मस्जिद (कसाब टोला)- 7:00 बजे
चिकटोली मस्जिद -7:00 बजे
रौजा मोहल्ला मस्जिद-7:00 बजे
नवादा मस्जिद- 7:00 बजे
वलीगंज छोटी मस्जिद- 6:15 बजे
बरहबतरा मस्जिद -6:45 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!