Homeबिहारआरा भोजपुरदेश की सबसे बड़ी समस्या है जनसंख्या-डीएम

देश की सबसे बड़ी समस्या है जनसंख्या-डीएम

देश की सबसे बड़ी समस्या है जनसंख्या-डीएम
जनसंख्या स्थिरता पखवारा का डीएम ने किया शुभारंभ
सदर अस्पताल के ओटी में सी-आर्म मशीन का किया उद्घाटन
आरा। सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में जनसंख्या स्थिरता पखवारा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी राजकुमार ने किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या है। जनसंख्या के बढ़ने से हमारे संसाधनों पर बहुत दबाब पड़ता है। लोगों के बीच खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाती है। ऐसे में जनसंख्या पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। इसके लिए महिला-पुरुषों को जागरूक होना पड़ेगा। अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ. रामप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए फैमिली प्लानिंग सहित कई योजनाएं चलाई जा रही है। वावजूद इसके जनसंख्या तेजी से बढ़ते जा रही है। इसके कारण लोगों को हर तरफ कमियां ही दिखाई देती है। सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि यह पखवारा आगामी 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें दो तरह के कार्य किए जा रहे हैं। टेंपरेरी कार्य के दौरान दवा, कंडोम आदि का वितरण किया जा रहा है। काॅपर की लगाया जा रहा है। परमानेंट कार्य के दौरान महिलाओं का बीटीएल तथा पुरुषों का एनएसबी ऑपरेशन किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ.नरेश प्रसाद, डॉ. विकास कुमार, डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता, डॉ. प्रतीक सहित कई चिकित्सक एवं कर्मी मौजूद रहें। इस मौके पर जिलाधिकारी राजकुमार ने सदर अस्पताल के ओटी में सी-आर्म मशीन का शुभारंभ किया। सी-आर्म मशीन से के आने से ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों को काफी सहूलियत होगी। जटिल से जटिल ऑपरेशन आसानी से किया जा सकता है।

ranjna
Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular