HomeNewsक्राइमअस्पताल कैदी वार्ड के बदले होटल में लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा...

अस्पताल कैदी वार्ड के बदले होटल में लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा रहा बंदी धराया

अस्पताल कैदी वार्ड के बदले होटल में लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा रहा बंदी धराया

इलाज के नाम पर मौज मस्ती

एसपी के आदेश पर टाउन थाने की पुलिस आरोपित को उठा लाया थाना

इलाज के नाम पर जेल से सदर अस्पताल पहुंच गया था हत्या का आरोपित

बंदी के खिलाफ प्राथमिकी, सुरक्षा में तैनात कर्मियों की जांच

आरा। आरा में हत्या में आरोपित एक बंदी पहले तो इलाज के नाम पर जेल से अस्पताल पहुंच गया। उसके बाद कैदी वार्ड सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को चकमा देकर परिजनों संग एक होटल में लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाने पहुंच गया। लेकिन उसकी यह ठाटशाही उसे काफी महंगी पड़ गयी। एसपी संजय कुमार सिंह के आदेश पर उसे होटल से उठा कर टाउन थाने के हाजत में बंद कर दिया गया। इस मामले में उसके खिलाफ एक अलग से प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गयी है। वहीं एसपी के आदेश पर अब इस मामले में सदर अस्पताल की कैदी वार्ड की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की जांच की जा रही है। सुरक्षा कर्मियों पर भी गिरनी तय मानी जा रही है। दरअसल मामला यह है कि हत्या के आरोप में पुलिस ने कुछ समय पहले गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी विनोद सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन बाद में वह बंदी इलाज कराने के नाम पर सदर अस्पताल पहुंच गया। उसे कैदी वार्ड में रखा गया था। शनिवार की रात वह कुछ परिजनों के साथ शहर के चर्चित होटल में खाना खाने पहुंच गया। वह देर रात लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा रहा था, तभी किसी द्वारा एसपी को सूचित कर दिया गया। इतना ही नहीं उसका फोटो भी एसपी को भेज दिया गया। उस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एसपी द्वारा नगर और नवादा थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का आदेश दिया। उस पर नगर थानेदार अविनाश कुमार होटल पहुंचे और आरोपित को हिरासत में ले लिया। उसके बाद उसे नगर थाने ले जाया गया‌। वहीं अचानक पुलिस को देख बंदी व उसके परिजनों में हड़कंप मच गया।

सुरक्षा कर्मी बोले-लघुशंका के बहाने वार्ड से भाग गया बंदी

बंदी के होटल में लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। टाउन थाना के इंचार्ज अविनाश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल की कैदी वार्ड में तैनात संतरी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। उसमें कहा गया है कि बंदी विनोद सिंह लघुशंका करने की बात कह निकला और चकमा देकर फरार हो गया। उसके अस्पताल से फरार होने की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। उसके बाद उसे शहर के एक होटल पकड़ा गया। थाना इंचार्ज के मुताबिक गिरफ्तार पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular