Homeबिहारआरा भोजपुरपिता को खाना देकर लौट रहे बालक की तलाब में डूबने से...

पिता को खाना देकर लौट रहे बालक की तलाब में डूबने से मौत

पिता को खाना देकर लौट रहे बालक की तलाब में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर गंज गांव स्थित शिव मंदिर के समीप शनिवार की सुबह घटी घटना
आरा। भोजपुर के धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर गंज गांव के शिव मंदिर स्थित तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की बताई जाती है। हादसे को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृत बालक धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर गंज गांव निवासी महेश सिंह का 7 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार है। वह पहली कक्षा का छात्र था। इधर, मृत बालक के चाचा अशोक सिंह ने बताया कि शनिवार की उसके पिता महेश सिंह खेत में बीज डाल रहे थे। उन्हीं का खाना लेकर आज सुबह वह खेत में गया था। वह गांव के ही एक बच्चे के साथ वापस घर लौट रहा था। उसी बीच तालाब के पास रुककर हाथ-मुंह धोने लगा। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तलाब में डूब गया। उसके साथ रहे बच्चे ने गांव में आकर परिजनों से अभिषेक के डूबने की जानकारी दी। परिजन एवं ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि मृत बालक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृत बालक के परिवार में मां प्रभा देवी, दो भाई दीपक कुमार व सुमंत कुमार एवं एक बहन पुनिता कुमारी है। घटना के बाद मृत बालक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की मां प्रभा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular