Saturday, April 27, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeलूट, वारंट, शराब सहित अन्य मामले में 30 गिरफ्तार

लूट, वारंट, शराब सहित अन्य मामले में 30 गिरफ्तार

लूट, वारंट, शराब सहित अन्य मामले में 30 गिरफ्तार
118 लीटर महुआ शराब बरामद, 14080 लीटर महुआ पास विनष्ट, 45 शराब भट्टी ध्वस्त
एसपी संजय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी
आरा। भोजपुर पुलिस की टीम ने लूट, वारंट शराब सहित अन्य मामलों में 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसपी संजय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लूट के मामले में 4, वारंट के मामले में 11, शराब के मामले में 10, अन्य मामले में पांच सहित कुल 30 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अभियान के दौरान पुलिस ने 118.4 लीटर महुआ शराब बरामद किया। 14080 लीटर महुआ पास विनष्ट किया गया। 45 शराब भट्टी को ध्वस्त किया। इस दौरान 2 बाइक, 3 मोबाइल, 10 बंडल लॉटरी टिकट, एक लॉटरी बोर्ड, 16 सौ नगद, दो ट्रक जप्त किया। वाहन चेकिंग के दौरान 40500 जुर्माना वसूला गया। आरा नगर थाना पुलिस की टीम ने महादेवा मठिया मोड़ के समीप छापेमारी कर शिवगंज निवासी विजुल प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 10 बंडल लॉटरी, एक लॉटरी बोर्ड, एक मोबाइल, 16 नगद बरामद किया। वही नगर थाना पुलिस की टीम ने शीतल टोला मुसहरी में छापेमारी कर अशोक राम एवं तेज नारायण राम को 12 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उदवंतनगर थाना पुलिस ने कसाप मुसहर टोली में छापेमारी कर सविता देवी को 6.4 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। कोईलवर थाना पुलिस ने 75 लीटर महुआ शराब बरामद किया। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। वही सिन्हा ओपी पुलिस ने लक्ष्मीपुर गांव में छापेमारी कर विशाल कुमार को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!