Homeखेलक्रिकेटसावन सेलिब्रेशन तथा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

सावन सेलिब्रेशन तथा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

सावन सेलिब्रेशन तथा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
शहर के एसएन मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल के करमन टोला व गौसगंज शाखा में हुआ आयोजन
आरा। एसएन मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में सावन सेलिब्रेशन (करमन टोला ब्रांच) तथा क्रिकेट टूर्नामेंट (गौसगंज ब्रांच) का आयोजन किया गया। सावन सेलिब्रेशन में बच्चो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया गया। बच्चो ने ‘ओम नमः शिवाय’ गीत पर डांस किया। सभी बच्चे शंकर पार्वती के कॉस्ट्यूम में नजर आए। वही दूसरी तरफ टीचर बनाम स्टूडेंट मैच टूर्नामेंट का भी आयोजन गौसगंज ब्रांच में हुआ। टीम कैप्टेन (टीचर) जनमजेय सिंह, स्टूडेंट कैप्टेन अनुराग थे।अन्य टीम मेंबर आकाश, रोहित, विकाश, कुणाल, फरहान, प्रेम, जटाशंकर दुबे, चंदन, आनंद, रितेश, शशि, धीरज, वसीम आदि थे।
स्कूल की निर्देशिका स्मिता सिंह ने कहा कि बच्चों को उनकी संस्कृति से अवगत कराना हमारा फर्ज है। स्कूल के प्राचार्य नईम खान ने कहा कि बच्चों का सर्वांगिक विकास के लिए इस तरह का खेल का आयोजन होना जरूरी है। कार्यक्रम को बनाने में उच्च शैक्षणिक प्रभारी मार्कंडेय झा, संतोष सिंह, संतोष कुमार, विपुल पाठक, कामनी, विन्नी, रौशनी, सोनी सिंह, विशाल सिंह उपाध्याय, प्रवीण, सीमा, सुरभि आदि शामिल थी।

Bijay singh
jay kumar
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular