HomeNewsक्राइमआरा में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली


Sudhir was shot in Ara:जख्मी युवक सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज

  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा डीआरसीसी के समीप गुरुवार की देर शाम घटी घटना

खबरे आपकी/आरा: शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा डीआरसीसी के समीप गुरुवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं पैर में घुटने के नीचे पिछले हिस्से में लगी है। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के रघु टोला वार्ड नंबर-34 निवासी राजेंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र नन्हे उर्फ सुधीर कुमार है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Sudhir was shot in Ara:धनुपरा डीआरसीसी के पास चली गोली

इधर जख्मी युवक के परिजन शंभू यादव ने बताया कि इससे पूर्व में झगड़ा हुआ था। गुरुवार की देर शाम जब वह धनुपरा डीआरसीसी के पास खड़ा था। तभी तीन हथियारबंद बदमाश आए और कहने लगे कि मुझे खर्चा के लिए पैसा दो। जब उसने देने से मना कर दिया तो उक्त युवकों ने उसे गोली मार दी जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। दूसरी ओर शंभू यादव ने रामने यादव, रामबाबू यादव एवं कमलेश यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular