Homeबिहारआरा भोजपुरबालू के वर्चस्व में हत्या की थी साजिश, हथियार के साथ पकड़ा...

बालू के वर्चस्व में हत्या की थी साजिश, हथियार के साथ पकड़ा गया बदमाश

Vivek arrested with weapon: कोईलवर थाने के बड़का चंदा गांव से हथियार बरामदगी का खुलासा 

jay kumar

दो देसी कट्टा, एक फाइटर पंच और एक मिस्ड फायर गोली बरामद

घटना का खुलासा करने में ईआरवी टीम की भूमिका सराहनीय

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के बड़का चंदा गांव से हथियार के साथ एक बदमाश की गिरफ्तारी का राज खुल गया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश एक शख्स की हत्या के लिए अपने अन्य साथियों के साथ हथियार लेकर गांव में मौजूद था। ऐन मौके पर पुलिस को सूचना मिल गयी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार बदमाश बड़का चंदा गांव निवासी विवेक कुमार है। उसके पास से दो देसी कट्टा, एक मिस्ड फायर गोली और एक फाइटर पंच बरामद किया गया है।

Vivek arrested with weapon: बड़का चंदा गांव कोईलवर: हथियार के साथ विवेक कुमार गिरफ्तार

एसपी संजय कुमार सिंह द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को सूचना मिली कि मारपीट करने के लिए बड़का चंदा में एक युवक हथियार के साथ मौजूद है। इस आधार पर ईआरवी (डायल 112) की टीम के साथ कोईलवर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार और दारोगा सुरेश प्रसाद द्वारा उस गांव में छापेमारी कर विवेक कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला कि बालू के वर्चस्व को लेकर विवेक कुमार द्वारा अपने साथियों के साथ एक शख्स की हत्या करने के लिए हथियार के साथ गांव में घूम रहा था। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे थे। उन सभी की पहचान और जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि विवेक कुमार की  गिरफ्तारी, हथियार बरामदगी और घटना का खुलासा करने में ईआरवी टीम की भूमिका सराहनीय रही है। 

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular