Saturday, April 27, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहारयुवती के हाथ पर लिखा था गोलू दुबे: हत्याकांड का खुलासा

युवती के हाथ पर लिखा था गोलू दुबे: हत्याकांड का खुलासा

Dancer Shivani murder: शादी के लिए ब्लैकमेल करने पर की गोली मार की गयी थी युवती की हत्या

  • सहार अज्ञात हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, गिरफ्तार गोलू ने हत्या का किया खुलासा
  • तकनीकी जांच और लोकल इनपुट के जरिए गड़हनी के दुबौली से पकड़ा गया गोलू
  • यूपी के बलिया जिले की रहने वाली थी युवती, बनाती थी टिकटॉक और रील्स
  • घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और धरपकड़ को की जा रही छापेमारी

खबरे आपकी आरा/भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के समीप बीस रोज दिन पूर्व की गयी अज्ञात युवती की हत्या का खुलासा हो गया। यूपी की रहने वाली युवती की गड़हनी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी गोलू दूबे ने हत्या की थी। शादी के लिए ब्लैकमेल करने पर गोलू ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी गोलू ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में हत्या का राज खोला। गोलू को शुक्रवार को ही उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। मृत युवती (Dancer Shivani murder) डांसर और यूट्यूबर थी। साथ ही स्टेज प्रोग्राम भी करती थी।

23
23

Dancer Shivani murder: एसपी संजय कुमार सिंह ने की प्रेस कांफ्रेंस

Dancer Shivani murder

एसपी संजय कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि सहार थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के एसएच के किनारे नौ अक्टूबर की शाम साढ़े सात से साढ़े आठ बजे के बीच अज्ञात युवती की गोली मार हत्या करने के बाद शव फेंक दिया गया था। उसे करीब से तीन गोलियां मारी गयी थी। उसे लेकर थानाध्यक्ष के बयान पर केस दर्ज किया था। महिला पुलिस अफसर को केस का अनुसंधानकर्ता बनाया गया था। युवती की पहचान और आरोपित को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए बहुत बड़ा चैलेंज था।

कांड के उद्भेन के लिए पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। वह खुद भी पूरे मामले का निर्देशन रहे थे। तकनीकी, मानवीय और गुप्त सूचना के आधार पर टीम की ओर से युवती और आरोपित की पहचान की गयी। उसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। टीम में सहार थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, उसी थाना की दारोगा प्रिया शीला, नारायणपुर थानाध्यक्ष नीता कुमारी, डीआईयू के दारोगा संजय कुमार और सुदेह कुमार शामिल थे।

दोस्त के बर्थडे पार्टी में युवती के संपर्क में आया गोलू और बढ़ने लगी नजदीकियां
पुलिस के अनुसार युवती(Dancer Shivani murder) मूल रूप से यूपी के बलिया की रहने वाली थी। वह यूट्यूब पर गाना और नाच का शौक रखती थी। वह दूसरे राज्यों में घूम-घूमकर स्टेज प्रोग्राम भी करती थी। उसी क्रम में वह कुछ समय पहले एक बर्थडे पार्टी में गोलू दूबे के संपर्क में आयी थी।‌ उसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। बाद में वह गोलू के बड़े भाई की शादी की में भी डांस के लिए करने के लिए आयी थी। उसके बाद दोनों अक्सर उससे मिलने-जुलने लगे थे।

एसपी के अनुसार युवती की पहचान के लिए उस जिले के एसपी से भी संपर्क किया गया था। वहीं पूरी घटना की तकनीकी जांच भी की गयी है।‌ एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस कांड में गोलू दुबे के अलावे अन्य लोगों की भूमिका के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

ट्रैक्टर चलने के कारण दब गयी थी गोली की आवाज
पुलिस के अनुसार युवती की हत्या साजिश और प्लानिंग के तहत की गयी थी। इसके तहत गोलू नौ अक्टूबर की शाम टेंपो से युवती को लेकर बरूहीं-बिशुनपुर के समीप पहुंच था। उस दौरान स्टेट हाईवे के अगल-बगल ट्रैक्टर चल रहे थे। उसी का फायदा उठा युवती को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दी गयी थी। उस कारण गोली की आवाज ट्रैक्टर की आवाज में दब गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद गोलू दूबे पैदल ही निकल गया था।

शादी का दबाव देने के लिए गोलू के घर तक पहुंच गयी थी युवती
युवती की हत्या के मामले में गिरफ्तार गोलू दुबे ने युवती पर शादी के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि कुछ माह पहले एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में युवती से मुलाकात हुई थी। उस दौरान उसने उसका मोबाइल नंबर मांग लिया था। उसके बाद बात होने लगी थी ओ नजदीकियां बढ़ गयी थी। उसके बाद उसने अपने बड़े भाई की शादी में भी बुलाया था। वहीं से दोनों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।

उस बीच दोनों दो-तीन बार अलग-अलग जगहों पर मिले थे। उसके बाद युवती द्वारा उससे कैमरा खरीदने के लिए 10-15 हजार रुपये की मांग की गयी। इस बीच कुछ माह पहले युवती ने गड़हनी थाना में शादी करने के लिए कंप्लेंन डाल दिया। कंप्लेन उठाने के नाम पर उसने 30 हजार दिया। इसके बाद वह घर पहुंच गयी और शादी के लिये ब्लैकमेल करने लगी। उससे वह अजीज आ गया इसको लेकर उसने हत्या की है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!