Homeबिहारआरा भोजपुरगोली से जख्मी का चिकित्सक डाक्टर विकास सिंह ने किया इलाज

गोली से जख्मी का चिकित्सक डाक्टर विकास सिंह ने किया इलाज

Shivganj firing:जख्मी अमरजीत पटेल का डाक्टर विकास सिंह ने किया इलाज

Bijay singh

खबरे आपकी: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज में शनिवार की शाम बदमाशों की गोली से जख्मी आटा मिल संचालक अमरजीत पटेल का चिकित्सक डॉ विकास सिंह ने किया। इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी को दाहिने साइड गाल में गोली लगी थी। जो जबड़ा, कनपटी एवं ललाट को छेदते हुए आर-पार हो गई थी। जिसके कारण जबड़ा, कनपटी एवं ललाट डैमेज हो गया था। गोली लगने से खून भी काफी बह गया था। हालांकि सभी डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। मरीज अभी स्टेबल है। वह खतरे से बाहर है। हालांकि अभी उसे ऑब्जरवेशन में ही रखा जाएगा।

Shivganj firing

बता दें कि शनिवार की शाम शिवगंज में पूर्व के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने आटा मिल संचालक अमरजीत पटेल एवं उसके पुत्र को गोली मार दी थी। इस दौरान गोली से जख्मी आकाश पटेल की मौत हो गई थी। जबकि उसके पिता का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।

पढ़ें:-शीतल टोला हत्याकांड:परिजनों का आरोप: पुलिस की मिलीभगत से घटना को दिया गया अंजाम

ranjna
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular