Homeबिहारआरा भोजपुरलूट, वारंट, शराब सहित अन्य मामले में 43 गिरफ्तार

लूट, वारंट, शराब सहित अन्य मामले में 43 गिरफ्तार

Bhojpur latest news:REPORTED BY: कृष्णा कुमार EDITED BY:रवि कुमार

jay kumar
  • हाईलाइट
    • 27 आरोपियों ने पुलिसिया दबिश के कारण किया आत्मसमर्पण
    • नवंबर माह में अब तक कुल 928 लोगों की गिरफ्तारी

खबरे आपकी आरा: भोजपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाकर 43 लोगों को गिरफ्तार किया। वही 27 आरोपियो ने पुलिसिया दबिश के कारण आत्मसमर्पण किया। इसकी जानकारी एसपी संजय कुमार सिंह द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लूट में 1, वारंट में 2, शराब में 25, अन्य में 15 समेत 43 लोगों की गिरफ्तारी हुई। वही 27 आरोपियों ने पुलिसिया दबिश के कारण आत्मसमर्पण कर दिया।

Bhojpur latest news:नवंबर माह में अब तक कुल 928 लोगों की गिरफ्तारी

अभियान के दौरान 365 लीटर महुआ शराब, 95.4 लीटर विदेशी शराब, एक देसी कट्टा, दो गोली, 60 ग्राम हीरोइन 60 बरामद हुआ। इस दौरान 53सौ लीटर महुआ पास विनष्ट किया गया। 17 शराब भट्टी ध्वस्त हुआ। वाहन चेकिंग के दौरान 26 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। एसपी के अनुसार नवंबर माह में अब तक कुल 928 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इधर, नगर थाना पुलिस की टीम ने 60 ग्राम हेरोइन के साथ बरहबतरा निवासी मंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। वही गडहनी थाना पुलिस ने मदुरा निवासी राजेंद्र यादव को धर दबोचा। उसके पास एक देसी कट्टा, दो गोली तथा एक मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

धोबहां पुलिस टीम ने 95.4 लीटर विदेशी शराब के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरा टाउन थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी नंद सोनी है। गजराजगंज ओपी पुलिस की टीम ने बाइक पर लोड 60 लीटर महुआ शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से मसाढ़ टोला निवासी राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया। वही उदवंतनगर थाना पुलिस ने 225 लीटर महुआ शराब बरामद किया। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

अगिआंव बाजार थाना पुलिस ने चौबे के छावनी निवासी मंटू चौधरी को 6 लीटर महुआ शराब के साथ धर दबोचा। वहीं इमादपुर थाना पुलिस की टीम ने 4 लीटर महुआ शराब के साथ झारखंड के लातेहार जिले के हेरंज थाना अंतर्गत तासु गांव निवासी हीरामन भूईया को गिरफ्तार कर लिया।

वही जगदीशपुर थाना पुलिस ने 9 लीटर महुआ शराब बरामद किया। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। बिहिया थाना पुलिस ने बाइक पर लोड 50 किलोग्राम गुड़ के साथ भड़सरा निवासी श्रवण पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular