HomeNewsबिहारमादक पदार्थ की तस्करी में अंतरजिला गिरोह के छह तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थ की तस्करी में अंतरजिला गिरोह के छह तस्कर गिरफ्तार

heroin smugglers arrested in Arrah खबरे आपकी

  • हाईलाइट: 124.54 ग्राम हेरोइन/ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक्स वेटेज मशीन,एक कैची, 7 मोबाइल एवं 205030 नगद बरामद

खबरे आपकी आरा: भोजपुर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहर के मौलाबाग इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ/हेरोइन एवं नकदी बरामद कर अंतरजिला गिरोह के छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त हेरोइन की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। इसकी जानकारी एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु ने रविवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

Heroin smugglers arrested in Arrah:भारी मात्रा में मादक पदार्थ/हेरोइन एवं नगद राशि की बरामदगी

Heroin smugglers arrested in Arrah

उन्होंने बताया कि शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री की सूचना मिली। इसके पश्चात वरीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल द्वारा सूचना का सत्यापन के क्रम में भारी मात्रा में मादक पदार्थ/हेरोइन एवं नगद राशि की बरामदगी की। इस दौरान 124.54 ग्राम हेरोइन/ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक वेटज मशीन, एक कैची, 7 मोबाइल और 205030 नगद बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी सुनील सिंह के पुत्र आकाश कुमार, बड़हरा थाना क्षेत्र के जोकहरी गांव निवासी जय मंगल सिंह के पुत्र आशीष कुमार,आरा टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी अरुण कुमार केसरी के पुत्र रितिक कुमार, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र नीतीश कुमार सिंह, नालन्दा जिले के बिहार शरीफ थाना क्षेत्र नई सराय संगत गली निवासी धनजी कुमार के पुत्र समीर विद्यार्थी उर्फ झून्नू तथा नई सराय निवासी अलख प्रसाद के पुत्र नंदन कुमार है।

छापेमारी दल में सदर अंचल के राजस्व पदाधिकारी सह दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार यादव, डीआईयू टीम के दारोगा अवधेश कुमार, संजय कुमार सिन्हा, राजीव रंजन, राकेश कुमार, नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, नवादा थाना के दारोगा सुरेश रविदास, महिला दारोगा खुशबू कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक कामेश्वर दुबे सशस्त्र बल के साथ शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular