HomeNewsपटना से पुलिस को चकमा देकर फरार शराब कांड की आरोपित आरा...

पटना से पुलिस को चकमा देकर फरार शराब कांड की आरोपित आरा से गिरफ्तार

BindToli Ara: Woman accused of liquor case arrested:खबरे आपकी

jay kumar
  • हाईलाइट
    • आरा नगर थाना पुलिस के सहयोग से शराब कांड की आरोपित महिला गिरफ्तार
    • गिरफ्तार महिला तस्कर कुंजियां टोला बिंद टोली की रहने वाली चुनमुनिया देवी

खबरे आपकी आरा। पटना की जानीपुर थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार महिला शराब तस्कर को आरा से गिरफ्तार किया गया है। आरा नगर थाना पुलिस के सहयोग से उसे कुंजियां टोला बिंद टोली से पकड़ा गया है। गिरफ्तार महिला तस्कर कुंजियां टोला बिंद टोली की रहने वाली चुनमुनिया देवी है। गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गयी।

पटना जिले के जानीपुर थाने से पुलिस को चकमा देकर भाग गयी थी गिरफ्तार महिला

पुलिस के अनुसार इसी साल एक जून‌ को पटना जिले के जानीपुर थाने द्वारा शराब के मामले में चुनमुनिया देवी को गिरफ्तार किया गया था। उस रात वह शौच करने के बाद थाना कैंपस स्थित शौचालय से भाग गयी थी।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular