Homeबिहारआरा भोजपुरकेंद्रीय पर्यटन सचिव ने मां आरण्य देवी मंदिर में टेका मत्था

केंद्रीय पर्यटन सचिव ने मां आरण्य देवी मंदिर में टेका मत्था

Maa Aranya Devi Ara:खबरे आपकी

खबरे आपकी आरा। केंद्रीय पर्यटन सचिव अरविंद सिंह रविवार को आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी मंदिर के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां के मंदिर में जाकर विधिवत पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा, मनोज पांडेय ने विधिवत पूजा पाठ करवाया। इसके बाद केंद्रीय पर्यटन सचिव ने मां आरण्य देवी की आरती की। तत्पश्चात ट्रस्ट के द्वारा उन्हें मां आरण्य देवी की तस्वीर और चुनरी देकर सम्मानित किया गया।

Maa Aranya Devi Ara मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई। उनकी बुजुर्ग माता, एमएलसी सह मां आरण्य देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राधाचरण साह उर्फ सेठ जी, डीएम राज कुमार, एसपी संजय कुमार सिंह, सचिव अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष सह होटल मौर्या के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर बीडी सिंह, मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार, राजू मेहता, संतोष कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, नवीन प्रकाश, जीतू चन्द्रवंशी, जय प्रकाश, अमित कुमार एवं अंकित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें। बता दे की श्री सिंह बक्सर जिले के गायघाट गांव के मूल निवासी हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular